Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माझी समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जयंत मलैया

Published on: 08-07-2024
  • हटा दमोह पुष्पेन्द्र रैकवार कि रिपोर्ट
  • माझी समाज का प्रतिभा छात्र-छात्राएं सम्मान समारोह संपन्न दमोह। माझी समाज जिला दमोह का प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व वित्तमंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया, कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री, मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी,

विशिष्ट अतिथि आम चौपरा सरपंच जयपाल यादव, युवा नाट्य कर्मी अमरदीप जैन लालू रहे। सर्व प्रथम माझी समाज के आराध्य देव भगवान निषादराज केवटराज जी के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन कर सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

  • इस समाज के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि दमोह जिले में पहली बार माझी समाज का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन के पहले हमारी माझी समाज की प्रतिमा सम्मान समारोह नहीं यदि समाज की प्रतिभाओं को निखारना है तो इस तरह के आयोजन प्रतिवर्ष होने चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मांझी समाज दमोह जिले में बढ़ी संख्या में निवास करती है। लेकिन आज तक माझी समाज को अधिकार नहीं मिला माझी समाज के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करूंगा इसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पंडित मनीष तिवारी ने कहा कि मांझी समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिला में देखता हूं कि कुछ जिलों में माझी समाज को आरक्षण का लाभ मिलता है यदि माझी समाज के लिए आरक्षण का लाभ मिलेगा तो माझी समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के

मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माझी समाज सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अपेक्षाकृत काफी पीछे है। माझी समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। माझी समाज मेहनतकश समाज है। माझी समाज के खून खून ईमानदारी भरी हुई है। माझी समाज अपनी मेहनत पर कुछ भी कर सकतीं हैं। आज में आप सबके बीच में आया हूं इतना विश्वास ज़रूर दिलाता है कि दमोह जिले की माझी समाज की जो भी समस्या और दिक्कत होगी उसको हल करने का पूरा प्रयास करूंगा। अब में देख रहा हूं कि अब माझी समाज कि प्रतिभाएं भी निकल के आ रही है। इन प्रतिमाओं को मंच की आवश्यकता है आने वाले सालों में माझी समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा तो निश्चित रूप से माझी समाज की प्रतिभाएं निकल कर आगे आयेंगी। इस दौरान आमचौपरा सरपंच जयपाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त कर माझी समाज की प्रतिभाओं को बधाई दी है।

  • इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन माझी समाज के जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु रायकवार, माझी समाज के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ नायक एवं आभार माझी समाज के शहरी जिला अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश रायकवार के द्वारा व्यक्त किया गया। इस दौरान मछली व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष पैलू रायकवार ने प्रस्ताव दिया कि केवटराज महाराज की जयंती पर प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएं तो जिस पर समाज के वरिष्ठ जनों की सहमति रही।
  • माझी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें समीर माझी, दीपक रायकवार, दुर्गेश रायकवार, निधि रायकवार,जानकी रायकवार जया रायकवार,नेहा रायकवार के लिए प्रशस्ति-प्रमाण पत्र, शील्ड और छाता देकर अतिथि जनों ने सम्मानित किया। छात्र और छात्राओं के सम्मानित होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त कर कहा है कि समाज की प्रतिभाओं के लिए पहली बार यह सम्मान मिला जिसे पाकर हम सभी बेहद प्रफुल्लित है।

इस दौरान माझी समाज की वरिष्ठ कमला निषाद,वर्षा रायकवार,सविता रायकवार, राकेश धुरिया,ऐलू रायकवार,राजू काली, भरत कहार संजू,शंकर रायकवार,डाक्टर ए.एल.रायकवार, भवानी शंकर रायकवार,खिलाड़ी रायकवार, शंकर पहलवान, मख्खी रायकवार, सुरेश रायकवार,कमल रायकवार, राहुल रायकवार, देवेन्द्र रायकवार, अशोक रायकवार,सितारे रायकवार, डॉ.शंकर रायकवार,दयाराम रायकवार,घंसू रायकवार, सोनू रायकवार, विकास रायकवार, विशाल केवट, प्रमोद रायकवार,नरेश केवट,भरत रायकवार, प्रहलाद रायकवार,गोपाल रायकवार, विजय रायकवार, गिरधारी रायकवार संतोष रायकवार बड़े , संतोष रायकवार सचिव,संदीप रायकवार,सुनील पेंटर, मुन्ना रायकवार,अमर रायकवार, प्रदीप रायकवार,सुखदेव रायकवार, सुमित केवट,राज केवट, प्रीतम केवट, गोविंद केवट,सेवक रायकवार, डॉ परसू रायकवार,चमन रायकवार,पूरन रायकवार,बौरे रायकवार, महेश रायकवार,मोनू रायकवार पुष्पेंद्र रायकवार पत्रकार, विजय रायकवार, अशोक रायकवार, राजेश रायकवार, नंदलाल रायकवार, धर्मेंद्र रायकवार सहित बड़ी संख्या में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित माझी समाज के स्वजातीय बंधुओं की मौजूदगी रही।

  • माझी समाज का प्रतिभा छात्र-छात्राएं सम्मान समारोह संपन्न

हिमांशु रायकवार
जिला मीडिया प्रभारी
माझी समाज जिला दमोह

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel