Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, मध्यान्ह भोजन योजना, निपुण भारत मिशन, जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 08-07-2024

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, मध्यान्ह भोजन योजना, निपुण भारत मिशन, जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

आपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे कार्यों की सभी प्रविष्टियां अद्यतन रखे जाने के दिए निर्देश

आॅपरेशन कायाकल्प के शेष कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण कराते हुए कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराये जाने के दिए निर्देश

अध्यापकों की विद्यालय में उपस्थिति प्रेरणा एप्प पर डिजिटल माध्यम से किया जाना करें सुनिश्चित

स्कूल चलो अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा करायें जाये नवीन नामांकन

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विद्यालयों में उनके द्वारा उपलब्ध करायी गयी पीपीटी से कक्षावार बाला पेंटिंग कराये जाने के दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स, मध्यान्ह भोजन योजना, निपुण भारत मिशन, जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आपरेशन कायाकल्प, निर्माण कार्य, निपुण भारत मिशन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निर्माण के प्रगति एवं टास्क फोर्स, यू-डायस, डिजिटल उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, नवीन नामांकन व समेंकित शिक्षा आदि एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी।

      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विकास खण्डों में आपरेशन कायाकल्प की प्रगति 93 प्रतिशत से कम है, वे सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी उन विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाये व जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कराये। उन्होंने उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आॅपरेशन कायाकल्प के तहत कराये जा रहे कार्यों की थर्ड पार्टी से जांच कराते हुए संतृप्त, निर्माणाधीन, अपूर्ण व पूर्ण की प्रविष्टियां अद्यतन रखे जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कम्पोजिट ग्रांट को विद्यालय के लिए निर्धारित मद में ही व्यय किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण के समय कार्यों की मास्टर काॅपी/गूगल शीट अवश्य रखने व वहां पर कराये गये कार्यों की मास्टर काॅपी/गूगल शीट से मिलान करने एवं यदि उसमें कोई अंतर पाया जाय, तो उस प्रवृष्टि को सही ढंग से फीड कराते हुए अद्यतन रखे जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आॅपरेशन कायाकल्प के शेष कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण कराते हुए कार्यपूर्णता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।

     मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विद्यालयों में उनके द्वारा उपलब्ध करायी गयी पीपीटी से कक्षावार बाला पेंटिंग कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यालयों, विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करते हुए परिसर में यदि कोई जर्जर भवन है, तो उसकी सूचना एकत्रित कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पीएम श्री के तहत ब्लाकवार एसीआर व शौचालयों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए अपूर्ण कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने निपुण भारत की ब्लाकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रतिशत वाले ब्लाकों के सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की विद्यालय में उपस्थिति प्रेरणा एप्प पर डिजिटल माध्यम से किया जाना सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। उन्होंने जिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम है, उन विद्यालयों को चिन्हित करते हुए छात्रों की उपस्थिति बढ़ाये जाने हेतु कहा है। उन्होंने डीबीटी हेतु जिन ब्लाकों में बच्चों के डेटा वेरीफिकेशन का कार्य अपूर्ण है, उन ब्लाकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर बच्चों के आधार नम्बर, एकाउंट नम्बर, आईएफएससी कोड आदि का डेटा वेरीफाइ कराने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में नवीन नामांकन की जानकारी लेते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्कूल चलो अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नवीन नामांकन कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel