Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हटा नगर में अंबेडकर भवन के सामने स्थित श्री भाटिया किराना एंड जनरल स्टोर्स का किया गया औचक निरीक्षण में मौके पर परिसर में मिली लगभग 35,000 रुपए मूल्य की एक्सपायरी डेट/बेस्ट बिफोर डेट के बाद की खाद्य सामग्री खाद्य लाइसेंस को किया गया सात दिन के लिए निलंबित

Published on: 11-07-2024

हटा से जगदीश विश्वकर्मा कि रिपोर्ट

  • हटा जिला दमोह
  • प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह माधवी बुधौलिया ने
  • हटा नगर में नवोदय वार्ड, अंबेडकर भवन के सामने स्थित श्री भाटिया किराना एंड जनरल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। उक्त फुटकर किराना दुकान से ग्राहकों को एक्सपायरी डेट/बेस्ट बिफोर डेट के बाद की खाद्य सामग्री को बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
  • शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री भाटिया किराना एंड जनरल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर किराना दुकान में एक्सपायरी डेट/बेस्ट बिफोर डेट के बाद की की लगभग 35,000 रुपए बाजार मूल्य की खाद्य सामग्री जिसमें अचार,चायपत्ती, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, पोहा, बिस्किट, टोस्ट, फ्रूट केक सहित अन्य किराना खाद्य सामग्री संग्रहित पाई गई,
  • जिसे नियमानुसार जब्त किया गया है एवं मौके पर विनष्टीकरण किया गया। उक्त किराना दुकान में एक्सपायरी डेट/बेस्ट बिफोर डेट के बाद की खाद्य सामग्री पाए जाने पर खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन सात दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

उक्त किराना दुकान में संग्रहित मेथी दाना, खड़ा धनिया एवं मटर के नमूनें जांच हेतु लिए गए, जिनको गुणवत्ता परीक्षण हेतु एक्सीलेंट बायो रिसर्च लैब भेजा गया है।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

  • हटा से पुष्पेन्द्र रैकवार कि रिपोर्ट

सामूहिक उपनयन संस्कार का अजबधाम में किया गया आयोजन।हटा :- अजबधाम फतेहपुर स्थित देव श्री रामकौमार सरकार मंदिर में गुरुवार को उपनयन संस्कार का आयोजन हुआ,

अनंतविभूषित संत श्री जै जै सरकार की सूक्ष्म उपस्थिति में महंत श्री रामानुग्रह दास महाराज के निर्देशन में पुरोहितों द्वारा 62 बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया

जिसमें वैदिक मंत्रोचार के साथ जनेऊ धारण के अलावा अन्य कार्य पूर्ण हुए हैं उपस्थित सभी बालकों को यज्ञोपवीत संस्कार के संबंध में जानकारी दी की गई

बताया गया की ब्राह्मणों के यज्ञोपवीत में ब्रह्मग्रंथि होती है। तीन सूत्रों वाले इस यज्ञोपवीत को गुरु दीक्षा के बाद हमेशा धारण किया जाता है। तीन सूत्र हिंदू त्रिमूर्ति ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक होते हैं।

अपवित्र होने पर यज्ञोपवीत बदल लिया जाता है। बिना यज्ञोपवीत धारण किये अन्न जल गृहण नहीं किया जाता।इस दौरान उपनयन संस्कार में शामिल होने वाले बच्चों के परिजन,अजब श्री शिष्य मंडल के कार्यकर्ता जन और ग्रामीण लोगों की उपस्थिति रही है/

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel