Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रारम्भ — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-07-2024

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रारम्भ — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु 04 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी श्री अरूण कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि व्यावसायिक परीक्षा परिषद, अलीगंज, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिनांक 10.07.2024 से शुरू हो चुकी है, इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन भुगतान हेतु डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/यू0पी0आई0 के माध्यम से किया जा सकता है, जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया व अन्य बैंक के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 04.08.2024 रात्रि 12ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु प्रवेश पंजीकरण शुल्क रू0 250/- एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु रू0 150/- है।

—————————————————-

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत लाभान्वित करने हेतु विशेष अभियान 15 जुलाई से 14 अगस्त तक

विकास खण्ड परिसर माण्डा में 15, जसरा में 16 एवं कौंधियारा में 18 जुलाई को आयोजित होगा चिन्हॉकन शिविर

जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवं बनावटी हाथ-पैर/कैलीपर्स आदि से लाभान्वित करने हेतु एक विशेष अभियान 15.07.2024 से चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक विकास खण्ड परिसर माण्डा में दिनांक 15 जुलाई को, जसरा में 16 जुलाई, कौंधियारा में 18 जुलाई, प्रतापपुर में 19 जुलाई, होलागढ़ में 22 जुलाई, मऊआइमा में 23 जुलाई, फूलपुर में 24 जुलाई, हण्डिया में 25 जुलाई, बहादुरपुर में 26 जुलाई, बहरिया में 27 जुलाई, चाका में 29 जुलाई, धनूपुर में 30 जुलाई, करछना में 31 जुलाई, कौड़िहार में 01 अगस्त, मेजा में 2 अगस्त, कोरांव में 5 अगस्त, सैदाबाद में 6 अगस्त, शंकरगढ़ में 7 अगस्त, सोरांव में 8 अगस्त, उरूवा में 9 अगस्त, सहसों में 12 अगस्त, ऋंगवेरपुर में 13 अगस्त एवं भगवतपुर में 14 अगस्त, 2024 को चिन्हॉकन शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 शिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजन को आय प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, आधार कार्ड दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यू0डी0आई0डी0 कार्ड की छाया प्रति एवं दिव्यांगता प्रर्दशित करती हुए 04 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना आवश्यक होगा।

     चिन्हॉकन शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें 03 वर्ष पूर्व योजना का लाभ प्राप्त हुआ है को वर्तमान वर्ष में सहायक उपकरण-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, कैलीपर्स एवं बनावटी हाथ-पैर आदि सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हॉकन कें साथ ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बने हुए हैं, के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड (यू0डी0आई0डी0) बनाये जाने के साथ ही शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएॅ यथा-दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण/संचालन एवं करेक्टिव/कॉक्लियर इम्प्लाण्ट सर्जरी, योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हॉकन किया जायेगा, जिन्हें वर्तमान वित्तीय वर्ष में पात्रता के अनुसार योजना से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जायेगी।

ReplyForwardAdd reaction

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel