Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नोडल अधिकारी ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग से सम्बंधित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-07-2024

नोडल अधिकारी ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग से सम्बंधित कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जल शक्ति अभियान कैच द रेन-2024 के तैयारियों के लिए भारत सरकार से आये हुए नोडल अधिकारी श्री शोभित गुप्ता तथा उनके साथ आये टेक्नीकल ऑफिसर डा0 श्री रंजीत कुमार के द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद में कराये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम होलागढ़ विकास खण्ड में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित चक डैम, सहसो विकास खण्ड में स्मृति वाटिका, स्मृति वाटिका बिगगिया, स्मृति वाटिका पाली का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें रूफ टाफ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा हुआ पाया गया। नोडल अधिकारी के द्वारा वहां पर साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। सहसों में लघु सिंचाई द्वारा निर्मित ग्राम पंचायत जगबन्धनपुर में तालाब के जीर्णोद्धार के बंधे पर बनाये जा रहे रिंग रोड को एन0एच-4 के द्वारा ठीक करा लिए जाने के लिए कहा गया है। नोडल अधिकारी के द्वारा निरीक्षण के बाद जल संरक्षण से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों में पायी गयी कमियों को 15 दिन के अंदर ठीक कराये जाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel