Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू एवं संचारी रोगांे के नियंत्रण की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 12-07-2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू एवं संचारी रोगांे के नियंत्रण की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव एवं जागरूकता अभियान चलाये जाने के दिए निर्देश

     जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में डेंगू एवं संचारी रोगांे की रोकथाम के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर एण्टी लार्वा का छिड़काव, चूना छिड़काव, साफ-सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाती रहे। उन्होंने स्कूल कालेज, मलिन बस्ती, अस्पताल, कार्यालय एवं अन्य क्षेत्रों में फागिंग एवं एण्टी लार्वा  स्प्रे का छिड़काव निरंतर कराते रहने तथा नालियों की नियमित सफाई कार्य, नालियों के किनारें उगी झाड़-झाड़ियों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बंध में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी न एकत्रित होने पाये, इसके लिए ग्राम स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भगवतपुर, बहरिया, मेजा, कोरांव में जनजागरूकता कम होने पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के लिए रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। पशुपालन विभाग को सुअर बाड़ों, डेयरी, गौशाला सहित अन्य सम्बंधित स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने तथा निरंतर जांच करते के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए आशाओं को घर-घर भ्रमणकर बुखार पीडितों का रीफरल कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने खुले स्थानों पर रखे जलपात्रों को खाली कराये जाने तथा साफ-सुथरा रखने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी श्री ए0के0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel