Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विशाल कलश यात्रा के साथ पंचकुंड श्री राम महायज्ञ भागवत कथा एवं सामूहिक विवाह का आयोजन प्रारंभ

Published on: 13-07-2024

झाँसी। पंचकुंड श्री राम महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा एवं सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का प्रारंभ आज 13 जुलाई को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। यह यात्रा ओरछा गेट बाहर स्थित लंगड़ा बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर सखी के हनुमान मंदिर होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉक्टर संदीप सरावगी उपस्थित रहे। आयोजक मंडल द्वारा डॉक्टर संदीप का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ की गयी। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित जनपद वासी सम्मिलित हुए कार्यक्रम में सबसे आगे महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा की अगुवाई कर रही थी। उसके पीछे डीजे ढोल पर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण नाचते झूमते यात्रा का अनुसरण कर रहे थे समय-समय पर जयकारों के साथ वातावरण गुंजायमान हो रहा था। सबसे पीछे बग्घियों पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज, कथा व्यास विवेक मिश्रा शास्त्री एवं महंत वीरेंद्र गिरी महाराज इस यात्रा को सुशोभित करते हुए बढ़ रहे थे। ज्ञात हो कि दिनांक 14 जुलाई से भागवत कथा प्रारंभ होकर 21 जुलाई को समाप्त होगी। दिनांक 16 जुलाई को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाना है जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम में उपस्थित होकर वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्त्री धन के रूप में वर वधु को घरेलू आवश्यकताओं के सारे सामान दिए जा रहे हैं। आयोजक मंडल में बजरंग गिरी महाराज के साथ सतीश चंद्र लिटौरिया, आलोक दुबे कौशल महाराज, दिलीप पुरोहित, नरोत्तम मिश्रा, मनीष गोस्वामी, अवधेश दीक्षित, विकास नगरिया, वीरू राय, बलवीर पाल, अमन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, लालता प्रसाद, राम प्रकाश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश कुशवाहा के साथ भूपेंद्र यादव, राज कपूर यादव, अनुज प्रताप सिंह, आशीष विश्वकर्मा आदि सम्मिलित रहे।

विशाल कलश यात्रा के साथ पंचकुंड श्री राम महायज्ञ भागवत कथा एवं सामूहिक विवाह का आयोजन प्रारंभ

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel