Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 13-07-2024

जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जनपद न्यायालय में माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया शुभारम्भ

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,10,591 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण

    उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, प्रयागराज श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संतोष राय द्वारा माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा का स्वागत लाइव प्लांट देकर किया गया।

   राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल  210591 वादों का निस्तारण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा 03 वाद निस्तारित  किए गए। फौजदारी के कुल 10481 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 73 वादों का निस्तारण आपसी सुलह  समझौते के आधार पर किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा 10 जोड़ों को आपसी सुलह समझौते  के आधार पर समझौता करा कर उन्हें विदा किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, उत्तरी श्री राम कुशल द्वारा 200 व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण दक्षिणी-श्री प्रदीप कुमार द्वारा 69 वादों का निस्तारण किया गया। श्री राम प्रताप सिंह राणा के द्वारा विद्युत के 153 मामलों का निस्तारण किया गया। श्री शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 4826 वाद, श्री अमित कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1537 वाद, श्रीमती दीक्षा श्री वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक के द्वारा कुल 37400 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालय के द्वारा कुल 133456 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन के 896 मामले में निस्तारित किए गए। श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा  प्रदान की गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel