Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 16-07-2024

जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना, ऋण-जमानुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय समावेशन योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

     प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने शाखा स्तर पर लम्बित समस्त आवेदन पत्रों का शीघ्रता के साथ निस्तारण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आयें, तो डीआईसी को समस्या से अवगत कराते हुए उसका निस्तारण ससमय करा लिया जाये। किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर किसान परिवार में कम से कम एक केसीसी होना चाहिए। उन्होंने बैंको को अधिक से अधिक लोगो को किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करते हुए जनपद को केसीसी से संतृप्त किए जाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा में कई शाखाओं में योजनान्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रों पर उन्होंने आवेदन पत्रों का शीघ्रता के साथ निस्तारण कराते हुए पात्र पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित किए जाने के लिए कहा है। ऋण-जमानुपात को बढ़ाने के लिए योजनाओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्र लोगो को ऋण दिए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बैंको को ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगो को कैसे लाभान्वित कराया जा सकता है, के लिए कार्ययोजना बनाये जाने के लिए कहा है। बी0सी0 सखियों को और सशक्त बनाये जाने के लिए भी कहा है। इस अवसर पर एलडीएम, उद्यान अधिकारी ममता मिश्रा सहित सभी बैंको के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel