Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्था आगरा शाखा द्वारा मानसून आगमन आनंदोत्सव इंद्रधनुष के रंग – सखियों के संग संपन्न

Published on: 17-07-2024

झांसी(उजेन्द्र पटेल फफंबब् सामाजिक संस्था नव-प्रभात मुख्यालय झांसी के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल एवं अनुशासन प्रभारी सौरभ अवस्थी के दिशा निर्देशन में सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक / सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप “”कृति””फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब, आगरा शाखा की महिला सदस्यों द्वारा मानसून आगमन आनंदउत्सव इंद्रधनुष के रंग – सखियो के संग का आयोजन स्थानीय होटल, आगरा (उ.प्र) में किया गया
आनंद उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता ने की आनंद उत्सव में उपस्थित सखियों ने मानसून आगमन की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव इंद्रधनुष के रंग सखियों के संग अंतर्गत आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण मानसून आधारित काव्य,लोकगीत, गाने , श्रृंगार भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया।आनंद उत्सव में आगरा शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता ने खेलकूद मनोरंजन में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली सखियों को विशिष्ट सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया जिनमे पंक्चुअलिटी गिफ्ट विजेता रेनू शर्मा एवं अन्य मनोरंजन गेम विजेता चैंपियन रिया बिरयानी , रचना सक्सेना , छाया अग्रवाल , शैलजा गुप्ता ,मीतू सिंह प्रमुख रहे।
आनंदोत्सव कार्यशाला के समापन अवसर पर संस्था शाखा अध्यक्ष कविता गुप्ता ने संपूर्ण भारतीय राष्ट्र के नागरिकों को उद्बोधित करते हुए कहा कि मानसून आगमन का यह पर्व प्रकृति में हरियाली एवं इंद्रधनुष के विभिन्न रंगों से परिपूर्ण खुशियों का उल्लास पर्व है उन्होंने कहा कि आज जबकि प्रकृति में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण मौसम चक्र अव्यवस्थित हो गया है वहीं दूसरी ओर प्रकृति में ऑक्सीजन की कमी के कारण मानवीय जीवन दिन प्रतिदिन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है ऐसे समय में प्रत्येक भारतीय नागरिक एवं माता-पिता का यह प्रमुख दायित्व है कि वह घर के छोटे बच्चों के सानिध्य में अपने घर के आसपास विभिन्न औषधि ,फलदार, हवादार वृक्षों का रोपण कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प करें क्योंकि वर्षा ऋतु में लगाए गए पौधे जल्दी पनप जाते हैं और वृक्षों के स्वरूप में प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान प्रदान करते हैं, जिससे प्रकृति में पर्याप्त प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन भावी नवीन युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यावरण का स्वस्थ वातावरण देने में सक्षम हो सकती है!! आनंदउत्सव कार्यक्रम का संचालन समूह सखी सदस्य शैलजा गुप्ता एवं सोनिया जैन ने संयुक्त रूप से किया।अंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया आनंद उत्सव कार्यक्रम में रूपम अग्रवाल ,कविता गुप्ता,प्रिया अवस्थी,
रिया बिरयानी, विनीता वाधवानी ,सीमा विश्वकर्मा, शैलजा गुप्ता, रेनू शर्मा ,वंदना अग्रवाल, गीता गुप्ता, सोनिया जैन, मीतू सिंह, रेनू बलिया, छाया अग्रवाल, कीर्ति जी, नीलम जी ,ममता जी, अग्रिमा जी, सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सखियों, सम्मानित सदस्यगणों एवम मीडिया बंधुओ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा!

संस्था आगरा शाखा द्वारा मानसून आगमन आनंदोत्सव इंद्रधनुष के रंग – सखियों के संग संपन्न

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel