Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर एवं गणाचार्य श्री विरागसागर महामुनिराज के अन्तिम चरण रज कलश झांसी आएंगे

Published on: 17-07-2024

  • आचार्य श्री विद्यासागर एवं गणाचार्य श्री विरागसागर महामुनिराज के अन्तिम चरण रज कलश झांसी आएंगे
  • मेडिकल क्षेत्र स्थित भगवान महावीर लोककल्याण परिसर में बनेंगे “चरण मंदिर”
  • चौबीस तीर्थंकर वाटिका का भी होगा निर्माण…होगें चरण स्थापित
  • आयोजित होगा पर्यावरण महाकुंभ
  • आचार्यों के नाम से जैन समाज का प्रत्येक परिवार करेगा पौधारोपण
  • भगवान महावीर लोककल्याण समिति की बैठक में प्रस्ताव पास

झांसी:- जन जन की आस्था के केन्द्र सदी के महान दिगम्बर जैनाचार्यों में प्रख्यात सन्त शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज एवं भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज की समता सल्लेखना पूर्वक समाधिमरण के उपरांत उनके अंतिम चरण रज कलश झांसी नगर में आयेंगे। मेडिकल क्षेत्र स्थित भगवान महावीर लोककल्याण परिसर में दोनों आचार्यों के चरण मंदिर बनाएं जायेगें एवम् चौबीस तीर्थंकर वाटिका का भी निर्माण होगा जिसमें चौबीस चरण स्थापित होगें। इसके साथ परिसर को प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण बनाने के लिए पर्यावरण महाकुंभ आयोजित किया जाएगा जिसमें जैन समाज का प्रत्येक परिवार पूज्य गुरुओं के नाम से हजारों पौधारोपण करेगा। यह निर्णय जैन समाज के संस्था श्री भगवान महावीर लोककल्याण समिति की बैठक में संस्था के अध्यक्ष ललित जैन की अध्यक्षता व महामंत्री व वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन ‘प्रेस’ के नेतृत्व एवं सुरेन्द्र जैन ‘बक्सा’, अशोक जैन ‘रतनसेल्स’, सुभाष जैन ‘सत्यराज’, राजीव जैन ‘अहिंसा’, अतुल जैन ‘सर’, की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष आमंत्रित सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ और गौरव जैन नीम के प्रस्ताव पर लिया गया। बैठक के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष कीर्तिशेष श्री प्रवीण कुमार जैन (वरिष्ठ पत्रकार) के देहावसान के बाद समाजसेवा में उनके उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान को स्मरण करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन महामंत्री शैलेन्द्र जैन एवम् आभार अतुल जैन ने व्यक्त किया।

आचार्य श्री विद्यासागर एवं गणाचार्य श्री विरागसागर महामुनिराज के अन्तिम चरण रज कलश झांसी आएंगे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel