Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ झांसी के पदाधिकारियों ने CRB महोदया से शिष्टाचार भेंट की एवं 15 सूत्रीय मांगो का सौंपा ज्ञापन

Published on: 18-07-2024

झांसी -नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज संघ झांसी मंडल द्वारा चेयरमैन रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती जया वर्मा सिन्हा के झांसी प्रवास पर झांसी मंडल के रेल कर्मचारियों की समस्याओं का 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एन सी आर ई एस वी जी गौतम, मंडल अध्यक्ष झांसी रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह,मंडल उपाध्यक्ष मनोज जाट एवं के एस शुक्ला, सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन एवं मोहम्मद उमर खान, लाइन शाखा सचिव सुनील राय, प्रशासनिक शाखा सचिव गौरव श्रीवास्तव, मुख्य लोको निरीक्षक अच्छे लाल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
संघ द्वारा प्रस्तुत 15 सूत्री मांगे निम्न है:-
1)रेल कर्मचारियों के लिए एन पी एस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना( ओ पी एस) लागू की जाए।
2) रेलवे में लेवल 1 ग्रेड पे 1800/- (पूर्व में ग्रुप डी ) पर प्राथमिक भर्ती ट्रैक मेंटेनर के पद पर की जाए एवं 5 वर्ष की सेवा उपरांत अन्य विभागों के समान वेतन वाले पदों पर समाहित किया जाए।
3) मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाए।
4)डॉ महेंद्र सिंह यादव के अत्यधिक समय तक मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में रहने एवं मरीजों से अभद्र व्यवहार के कारण अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।
5)मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में सी टी स्कैन, एम आर आई, अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन एवं रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जाए।
6) इंजीनियरिंग एवं रनिंग संवर्ग की ट्रैक मेंटेनर एवं सहायक लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर महिलाओं के कैडर परिवर्तन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए।
7) वर्ष 2023 से कैडर पुनर्संरचना (रिस्ट्रक्चरिंग) लंबित है इसे शीघ्र कराया जाए।
8)नई रेल परिसंपत्तियों के लिए सभी विभागों (इंजीनियरिंग, परिचालन,सिग्नल एवं टेलीकॉम, वाणिज्य, कर्षण एवं वितरण,विद्युत एवं यांत्रिक इत्यादि विभाग) में नए पदों का सृजन किया जाए।
9) लोको रनिंग एवं ट्रैफिक रनिंग संवर्ग में पदोन्नति मालगाड़ी से पैसेंजर एवं पैसेंजर से मेल एक्सप्रेस पर ग्रेड पे 4600,4800 एवं 5400 तक विस्तारित किया जाए। तथाइसी अनुपात में मुख्य लोको निरीक्षक कैटिगरी के वेतनमान का निर्धारण किया जाए।
10) बिना किसी वेतनमान की सीलिंग लिमिट के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ते का भुगतान किया जाए।
11) रेल स्प्रिंग कारखाना सिथौली में ग्रुप इंसेंटिव स्कीम लागू की जाए।
12) डीजल लोको शेड, विद्युत लोको शेड, कोच केयर सेंटर एवं कारखाना झांसी में पूर्व रेलवे कॉलोनी से जाने वाले कर्मचारियों को डीजल लोको शेड के मुख्य द्वार पर स्थित समपार फाटक से होने वाली असुविधा से बचाने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।
13) झांसी मंडल में खस्ता हो चुके रेल आवासों को निष्प्रयोज्यता के आधार पर नई एकल द्वारा सर्व सुविधा युक्त आवासीय कॉलोनी का निर्माण कराया जाए।
14) इंडियन रेलवे वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा झांसी मंडल के झांसी एवं ग्वालियर में आवासों का निर्माण कराया जाए जिससे सेवारत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी उक्त सुविधा का लाभ ले सकें।
15) रेल कोच नवीनीकरण कारखाना झांसी में भंडार विभाग की पृथक यूनिट स्थापित की जाए एवं भंडार विभाग के वरिष्ठ लिपिक से डी एम एस की पदोन्नति हेतु विभागीय परीक्षा को समाप्त किया जाए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel