Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हॉकी के भगवान ध्यानचंद के शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं :रियाज

Published on: 18-07-2024

झांसी से संवाददाता उजेन्द्र पटेल कि रिपोर्ट हॉकी के भगवान ध्यानचंद के शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं :रियाज
ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम से देशवासियों को है पदक की उम्मीद
झांसी| भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन/अर्जुन अवॉर्डी एन. मोहम्मद रियाज ने खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से बातचीत में कहा है कि ओलंपिक विश्व का सबसे बड़ा खेल आयोजन होता है, इस बार भारतीय हॉकी टीम से देश वासियों को बहुत उम्मीद ही है, कि वह मेडल का रंग बदल कर भारत आए।
रियाज ने कहा कि हॉकी के भगवान मेजर ध्यानचंद की नगरी से अभी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी जूनियर भारतीय टीम में खेल रहे हैं। हॉकी जादूगर के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है लेकिन उन्हे भारत रत्न न मिलना हम सभी को चुभता है मेरा मानना है कि भारत सरकार उन्हे भारत रत्न से जरूर नवाजेगी।
उन्होंने कहा कि डी के अंदर मिले हाफ चांस को गोल में कनवर्ट करना होगा और टीम के हर एक खिलाड़ी को अपनी क्षमता से अधिक मैदान पर प्रदर्शन करना होगा।
रियाज का मानना है कि मिडफील्डर स्ट्राइकर्स के लिए गोल करने का मौका बनाते हैं, जबकि विपक्षी टीम को गोल करने से रोकते हैं। उन्होंने कहा, डिफेंडर्स चैंपियनशिप जिताते हैं जबकि फॉरवर्ड मैच जिताते हैं।
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित रियाज एक खिलाड़ी के अलावा एक कोच के रूप में भी काफी सफल रहे हैं।
उनके मार्गदर्शन में भारतीय सीनियर्स और जूनियर्स टीम ने 2011 में चीन में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। इसके अलावा टीम ने 2011 में चैंपियंस चैलेंज हॉकी चैंपियनशिप दक्षिण अफ्रीका में रजत और पोलैंड में आयोजित जूनियर यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते थे।रियाज अब अपना खाली समय मैदान में जूनियर खिलाड़ियों को खेलने की तकनीक के लिए टिप्स दे रहे हैं।
उन्होंने कहा मैं अपने पुराने स्कूल के 15 छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग और उनकी शिक्षा में भी सहयोग कर रहा हूं। मैं कोविलपट्टी अकादमी के खिलाड़ियों को भी कोचिंग देता हूं। मैं अपने अनुभवों को हमेशा जूनियर्स के साथ साझा करना चाहता हूं।
रियाज ने मौजूदा भारतीय हॉकी टीम को लेकर कहा कि भारतीय टीम दुनिया में शीर्ष पांच में है और पदक की संभावनाएं बहुत दूर नहीं हैं।
उन्होंने कहा, पहले जर्मनी, स्पेन और हॉलैंड जैसे देश अधिकांश टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में प्रवेश करती थीं। लेकिन अब विश्व हॉकी का परिदृश्य बदल गया है और कम रैंकिंग वाली टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और चैंपियनशिप जीत रही हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान रियाज 1996 और 2000 ओलंपिक, विश्व कप 1994 और 1998 तथा एशियाई खेल 1994 और 1998 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा वह 2002 में बेल्जियम में और 2004 में जर्मनी में पेशेवर लीग में भी खेल चुके हैं।
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा कि हॉकी उनके खून में दौड़ता है। उनके पिता मोहम्मद नबी भी एक अच्छे खिलाड़ी और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी थे। और उनकी बेटी और बेटा भी स्केव्श खेल में जूनियर भारतीय टीम के सदस्य है।
रियाज के बड़े भाई तमिलनाडु के लिए जबकि छोटा भाई राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं।
रियाज ने कहा कि 1989 की राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप उनके करियर के लिए एक टर्निग प्वाइंट था।
अर्जुन अवॉर्डी रियाज 1990 से 2000 तक भारत के लिए 290 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। फिलहाल वह एयर इंडिया में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम से देशवासियों को है पदक की

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel