Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस मॉनसून में अबतक सामान्य से कम बारिश को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

Follow

Published on: 20-07-2024

मुख्यमंत्री ने कमजोर मॉनसून की वजह से अब तक धान बुवाई की स्थिति की ली जानकारी, अधिकारियों को अगले कुछ दिनों तक निरंतर बारिश आकलन करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा – कम पानी वाले क्षेत्रों में नई सिंचाई परियोजना तलाशें मुख्यमंत्री ने कहा -राज्य में कम बारिश को लेकर कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव को नीति आयोग की बैठक में रखा जाएगा

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मॉनसून में अबतक सामान्य से कम बारिश को लेकर आज वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की उपस्थिति में वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश होने पर चिंता जताई और कहा कि अगर अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति ऐसी ही बनी तो किसानों को राहत देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी जिलों में बारिश का आकलन एवं फसलों की बुवाई की स्थिति पर नजर रखने के लिए अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।

नीति आयोग की बैठक में रखी जाएगी बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भी अब तक कमजोर मॉनसून की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर धान और अन्य फसलों की की बुवाई पर पड़ रहा है। इस वजह से बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कम बारिश की वजह से कृषि कार्य पर पड़ रहे असर को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें, रिपोर्ट को नीति आयोग की बैठक में मजबूती के साथ रखा जाएगा, ताकि किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से भी सहायता मांगी जा सके।

सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कम बारिश की स्थिति आनेवालों कुछ दिनों तक और बनी रहती है तो उससे निपटने की पूरी रणनीति तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेतों में पटवन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाएं। इसके साथ वैकल्पिक कृषि की भी भी तैयारी कर ली जानी चाहिए।

कम बारिश वाले इलाकों के लिए नई सिंचाई योजनाओं की संभावना तलाशें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के सभी जिलों में बारिश का आकलन निरंतर किया जाए। राज्य के जिन-जिन इलाकों में अगर सामान्य से कम बारिश की स्थिति आगे भी बनी रहती है तो वहां किसानों को राहत देने के लिए नई योजनाएं शुरू करने की कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे क्षेत्र जहां पानी की कमी है, उन क्षेत्रों का सर्वे कराकर वहां नई सिंचाई परियोजनाओं की संभावना तलाशें।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel