Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में भारतीय सैनिकों को समर्पित स्पेशल कक्ष के लिए मुकेश कुमार ने झोंकी ताकत

Published on: 20-07-2024

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में भारतीय सैनिकों को समर्पित स्पेशल कक्ष के लिए मुकेश कुमार ने झोंकी ताकत 

— 1 ईंट 1 रुपए से शिक्षालय निर्माण।

 परमशक्ति धाम, अयोध्या। पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परमशक्ति धाम, अयोध्या में भारतीय सैनिकों को समर्पित एक स्पेशल कक्ष के निर्माण के लिए अपना प्रयास तेज कर दिया है।

      जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी मुकेश कुमार, उनकी पत्नी श्रीमती किरन देवी, पुत्री ऋचा सैनी और पुत्र कृष्ण सैनी मिलकर  पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में एक स्पेशल कक्ष के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। इस संदर्भ में मुकेश कुमार ने बताया कि उनका सपना है कि अपने देश में कोई भी बच्चा अशिक्षित ना रहे व सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को भी अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए वह भारतीय सैनिकों को समर्पित अपने नाम से एक स्पेशल कक्ष बनाने के लिए लोगों को जोड़ रहे हैं।

       उपरोक्त के संदर्भ में पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मुकेश कुमार संगठन में उत्तराखंड से जुड़ने वाले प्रथम व्यक्ति हैं। इसके बाद मुकेश कुमार ने अपने अन्य साथियों गोविंद मिश्र तथा पीयूष वर्षण आदि के साथ मिलकर एक स्पेशल कक्ष उत्तराखंड कक्ष के निर्माण की व्यवस्था बनाई है और अब मुकेश कुमार भारतीय सैनिकों को समर्पित एक और स्पेशल कक्ष मुकेश कुमार सैनिक कक्ष बनाने की व्यवस्था में जुट गए हैं।

     बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, समाज में शत प्रतिशत साक्षरता की व्यवस्था करना, समाज सेवा को गति प्रदान करना, अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना तथा अपने राष्ट्र भारत वर्ष को एक शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel