Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सरकार का पैसा और जनता का हित दोनों ध्यान में रखकर कार्य करें पीड़ीए (विजय वैश्य) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 23-07-2024

सरकार का पैसा और जनता का हित दोनों ध्यान में रखकर कार्य करें पीड़ीए (विजय वैश्य) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*पीडीए के अधिकारियों ने किया सुलाकी चौराहे  ,राम भवन चौराहे पर चल रहे कार्य का निरीक्षण* 

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के पूर्व मुख्य सचेतक विजय वैश्य व बहादुरगंज के सैकड़ो नागरिकों ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण के एक्सीएन कौशलेंद्र सिंह तथा जे , ई  विवेक गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों के साथ सुलाकी चौराहे पर नाली बनाने हेतु शुरू की जा रही खुदाई से उपजी समस्या को अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान बताया 

उक्त अवसर पर विजय वैश्य ने प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया कि बहादुरगंज मोहल्ला ओल्ड जी टी रोड पर बसा है जिसे शेरशाह सूरी मार्ग के नाम से भी जाना जाता है उक्त सड़क पर पहले से ही 10 फीट गहरी तथा 10 फीट गहरी  सड़क के दोनों और सीवर लाइन बनी हुई है जिससे बरसात व आम जनमानस के घरों  से पानी आदि निकलता है और भारी बारिश के बावजूद भी यहां कभी भी पानी नहीं रुकता ऐसे में अनावश्यक दोनों तरफ नाली बनाने का कोई फायदा जनमानस को  नहीं होगा बल्कि सड़क चौड़ीकरण के बजाय सड़क छोटी हो जाएगी क्योंकि तीन-तीन फिट दोनों तरफ नाली के लिए जगह ले ली जाएगी और नाली भी जो बना रहे हैं वह सड़क के एलाइनमेंट से ऊपर हो रही है 

 विजय वैश्य ने प्राधिकरण के अधिकारियों को यह भी दिखाया कि  लोगों के घरों का सीवर लाइन का पाइप जब नाली के नीचे हो जाएगा तो कभी पाइप चौक होने पर लोग इसकी सफाई कैसे कर पाएंगे इसलिए सड़क पर अनावश्यक हो रही खुदाई को प्राधिकरण रोक दे 

इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि आप द्वारा जनहित में बताई गई समस्या को प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को अवगत कराऊंगा और निर्णय से आपको भी अवगत करा दिया जाएगा उक्त अवसर पर श्री भगवान केसरवानी राजकुमार वैश्य राजेश केसरवानी   एडवोकेट अखिलेश वैश्य कृष्ण ज्योति   सचिन केसरवानी अजय अग्रहरि विष्णु गुप्ता शत्रुघ्न जायसवाल राकेश कुमार गुप्ता रवि कुमार  अभिषेक गुप्ता रवि गुप्ता आदि ने अपनी समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष व्यक्त किया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel