Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना दुबौलिया पुलिस, स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पिता से नाराज होकर उनकी हत्या करने वाले पुत्र को एक अदद आलाकत्ल लाठी के साथ किया गया गिरफ्तार-

Published on: 24-07-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना दुबौलिया पुलिस, स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पिता से नाराज होकर उनकी हत्या करने वाले पुत्र को एक अदद आलाकत्ल लाठी के साथ किया गया गिरफ्तार-

थाना दुबौलिया पुलिस, स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस टीम बस्ती के संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रान्तर्गत पिताजी के टोका-टाकी करने/ रोक-टोक करने से नाराज पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या करने के संबंध में थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-115/2024 धारा-103(1) B.N.S.S. का सफल अनावरण कर संबंधित अभियुक्त 1- राजकुमार पुत्र स्व0 बिहारी को दिनांक-24.07.2024 को समय करीब 01:20 बजे थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत विशेषरगंज बाज़ार से गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- राजकुमार पुत्र स्व0 बिहारी निवासी ग्राम साड़पुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष |

बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद आलाकत्ल लाठी |

घटना का संछिप्त विवरण-
दिनांक-12.07.2024 को राहुल पुत्र बिहारी निवासी ग्राम साँड़पुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती द्वारा लिखित शिकायती प्रार्थना-पत्र दिया गया कि मेरे पिताजी बिहारी पुत्र मेहीलाल उम्र करीब 60 वर्ष गल्ला/ अनाज पर गाँव के ही श्याम सुन्दर सिंह का खेत जोतते-बोते थे जिनके खेत में वह झोपड़ी डालकर खेत की रखवाली करते थे | दिनांक-11.07.2024 की रात में खाना खाकर खेत में सोने के लिए गए थे जिन्हें मेरे बड़े पिताजी दिनांक-12.07.2024 को समय करीब 07:30 बजे चाय देने गए थे, जिन्होंने देखा कि मेरे पिताजी झोपड़ी में रखी चारपाई पर मृत पड़े हुए हैं जिनके सिर पर बाईं तरफ चोट लगा हुआ है, जिनसे मुझे जानकारी प्राप्त होने पर जब मैं मौके पर पहुंचा तो पाया कि पिताजी की मृत्यु हो चुकी है, जहां बगल के गन्ने के खेत में खून गिरा पड़ा हुआ है | मुझे शंका है कि मेरे पिता को गाँव के ही सोमई पुत्र विश्राम द्वारा रंजिशवश मार-पीट कर हत्या कर दी गयी है, जिस पर थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0-115/2024 धारा-103(1) B.N.S.S. पंजीकृत कर अभियुक्त 1- राजकुमार पुत्र स्व0 बिहारी को दिनांक-24.07.2024 को समय करीब 01:20 बजे थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत विशेषरगंज बाज़ार से गिरफ्तार किया गया एवं सोमई पुत्र विश्राम के संबंध में संदेह के आधार पर अग्रिम अन्य आवश्यक/विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि मेरे पिता मुझसे जलन रखते थे क्योकिं मै अपने पिता के साथ उनके खेत में काम करने न जाकर दूसरे किसी के खेत में जाकर काम करता था एवं मेरी पत्नी वर्ष-2020 में छोड़ कर चली गई थी जिसकी वजह से मैं उनसे मेरी दूसरी शादी करने के लिए कहता था जिस पर वो मुझे मना कर देते थे | मुझे धीरे-धीरे शराब पीने की आदत लग गई थी जिससे वह काफी परेशान रहते थे एवं काफी टोका-टाकी करते/ रोक-टोक लगाते थे, जिन बातों को लेकर हम बाप-बेटे के बीच आये दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था | मैंने घटना के रात में भी शराब पी रखी थी, जिस पर हम दोनों के मध्य लड़ाई-झगड़ा भी हुआ जिसके उपरांत जब वह खेत में सोने चले गये तो घरवालों के सो जाने पर चुपके से खेत में जाकर उनके ही लाठी से उनके सिर पर मार दिया जिससे वो चोट लगने पर जान बचाने के लिए गन्ने के खेत की तरफ भागे जिस पर मुझे आंशका हुई कि अब वो घर जाकर सभी बता देगें, जिस पर मैंने उनके सिर पर पुनः लाठी से प्रहार कर दिया जिससे उनकी मृतु हो गई| मैं उनके शव को पुनः उनके बिस्तर पर रखकर, ऊपर से कंबल डालकर वहां से चला गया एवं अपने बचने के लिए पूर्व में चल रहे मुकदमों के विपक्षी के ऊपर संदेह प्रकट करवाते हुए अपने भाई से विपक्षी के विरुद्ध थाना दुबौलिया पर अभियोग पंजीकृत करवा दिया था ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष दुबौलिया चन्द्रकान्त पाण्डेय जनपद बस्ती |
2- प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती |
3- प्रभारी सर्विलांस शशिकान्त जनपद बस्ती |
4- उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |
5- का0 अखिलेश यादव, का0 अनुज यादव, का0 दिवाकर पटेल थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |
6- हे0का0 पवन तिवारी, का0 अभिलाष सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती|
7- हे0का0 सत्येन्द्र कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद बस्ती |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel