Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 25.07.2024थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव सरिया चोर गिरफ्तार, चोरी की सरिया व अन्य लोहे का सामान बरामद।

Published on: 25-07-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24.07.20024 को राजेश कुमार पुत्र श्री विश्राम सिंह ग्रा० नगला खुर्दन डा० कुर्रा जि० मैनपुरी जो कि उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 मे स्टोर मुंशी के पद पर तैनात है तथा रेल उपरिगामी सेतु 40 C सरैया पर कार्यरत है, द्वारा थाना गंगाघाट पर तहरीरी दी गई कि आरओबी निर्माण के समय सरैया क्रासिंग के पास निर्माण सम्बन्धी सरिया (पतले मोटे) सेतु निगम व रेलवे के मौके पर पडे रहते हैं। जिनमे कुछ सरिया चोरी हुआ है। जिसके बारे जानकारी करने पर पता चला कि उक्त चोरी व सरिया मुकेश पुत्र श्रीराम विलास सविता निवासी ग्राम सरैया थाना गंगाघाट ने अलग अलग समय में थोडा थोडा चोरी करके अपने घर मे रख रखा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 334/2024 धारा 303(2) भा0न्या0संहिता 2023 पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 25.07.2024 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र श्री रामविलास सविता निवासी ग्राम सरैया थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 40 वर्ष को कब्जे से 6 अदद 5 सूती 20 फुटी सरिया व 30 अदद छोटे बड़े 32 सूती सरिया के टुकड़े व 4 अदद एन्गल व पत्ती के रेलवे के जाल व 03 अदद छोटे बड़े सरिया के जाल व 44 अदद 4 सूती सरिया के गोल रिंग व सेतू निर्माण हेतु पिलर में लगाये जाने वालो फ्रेम के कटे हुये दो अदद टुकड़े व छोटे छोटे 3 व 4 सूत सरिया के 23 अदद टुकड़े बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण- 1- मुकेश पुत्र श्री रामविलास सविता निवासी ग्राम सरैया थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 40 वर्ष

बरामदगी- 6 अदद 5 सूती 20 फुटी सरिया व 30 अदद छोटे बड़े 32 सूती सरिया के टुकड़े व 4 अदद एन्गल व पत्ती के रेलवे के जाल व 03 अदद छोटे बड़े सरिया के जाल व 44 अदद 4 सूती सरिया के गोल रिंग व सेतू निर्माण हेतु पिलर में लगाये जाने वालो फ्रेम के कटे हुये दो अदद टुकड़े व छोटे छोटे 3 व 4 सूत सरिया के 23 अदद टुकड़े

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 राजीव कुमार
  2. हे0का0 पातीराम मोर्या
  3. हे0का0 नीलेश वर्मा
  4. हे0का0 सुभाष चन्द्र सिंह
  5. का0 मनोज पलावत
  6. का0 निपेन्द्र कुमार
  7. का0 प्रिन्स शर्मा

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel