Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

समासेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ० संदीप को भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से किया गया सम्मानित

Published on: 29-07-2024

झाँसी(उजेन्द्र पटेल) – दिल्ली विधानसभा के सभागार में भारत रत्न डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम ग्लोबल अवॉर्ड फाउंडेशन कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष डॉ० अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देश-विदेश से कई हस्तियां सम्मिलित होती हैं साथ ही अप्रवासी भारतीयों को भी सम्मानित किया जाता है जो अन्य देशों में रहकर आर्थिक, सामाजिक या किसी अन्य रूप से भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 27 जुलाई को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में झाँसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ० संदीप की पत्नी सपना सरावगी, पुत्र ऐश्वर्य सरावगी एवं पुत्री सिद्धी सरावगी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इमरान हुसैन (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं चुनाव) रहे। राम निवास गोयल (अध्यक्ष दिल्ली विधान सभा) की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार (मध्य प्रदेश सासाराम), डॉ. माज़िन अल मसूदी (राजदूत अरब लीग), आले मोहम्मद इकबाल (दिल्ली के उप महापौर), लेसोथो के राजदूत थाबांग थोलुमो और चाड दूतावास से हिसैन उमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई तत्पश्चात आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अद्भुत एवं अविस्मरणीय प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी व्यक्तित्वों को अतिथिगणों द्वारा मंच पर सम्मानित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। आपको बता दें संदीप सरावगी संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र में अनवरत रूप से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें देश, प्रदेश और अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने कहा कि मुझे समाज सेवा की प्रेरणा अपने परिवार और संगठन के सदस्यों के सहयोग से मिलती है एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता किसी बड़े बदलाव के लिए संगठन की आवश्यकता होती है और जब बात समाजसेवा की हो तो आपका संगठन जितना सशक्त होगा आप समाज में उतना अच्छा कार्य कर पायेंगे।

समासेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ० संदीप को भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से किया गया सम्मानित

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel