Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

स्वतंत्रता दिवस पर चौहान गुट ने अधिकारियों कर्मचारियों को किया सम्मानित

Published on: 17-08-2024
  • जनपद के कई संस्थानों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया झंडा रोहण, प्रशासन ने भी किया सम्मानित

रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी टीम के साथ शाल, माला, मेडल पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा की दृष्टि से दिन रात कड़ी ड्यूटी निभाते हुए जनता की सेवा करने वालों को चौहान गुट सैल्यूट करता है जो गर्मी में, जाड़े में, बरसात में लगातार अपनी सेवाएं देते हुए जनता को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करते है।

वो सम्मान के हकदार हैं और उनको सम्मान मिलना ही चाहिए। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह से ही चौहान गुट टीम ने कई स्थानों पर पहुंच कर झंडारोहण के साथ समाज में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने का काम भी किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, प्रदेश सचिव हाजी सन्ने, जिला विधिक सलाहकार धीरज तिवारी, जिला सचिव मो0 नजर, युवा संगठन मंत्री अमित फौजी, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel