Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसजेएस गुरुबक्शगंज में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Published on: 25-08-2024

पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ते हुए छात्र-छात्राओं ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

अतुल जौहरी

रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल गुरबक्शगंज में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली मथुरा वृंदावन, जन्मभूमि मथुरा तथा उनके बाल लीलाओ से सभी को अवगत कराया गया तथा नन्हे मुन्ने बच्चो की बालकृष्ण की झांकियो ने सभी के मन को मोह लिया। विद्यालय की प्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह तथा प्रबंधक अग्रज सिंह ने सभी लोगो को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उनके मित्र भक्ति और रूप के बारे मे बताया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने सभी छात्र-छात्राओ को जन्माष्टमी की बधाई दी और छात्र-छात्राओ को साक्षात श्री कृष्णा और राधा के दर्शन कराए बच्चो की झांकी ने सभी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करते हुए राधा मोहन के दर्शन कराए। नन्हे बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाकें पहन कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा की सुन्दर झांकियां निकाली।

बच्चों ने सुंदर-सुंदर बांसुरियां बनाई। श्री कृष्ण के जीवन से संबधित बहुत सुंदर नृत्य करके माहौल कृष्णमय कर दिया। बच्चों ने दही हांडी का भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि ऐसे उत्सव न केवल बच्चों में नई ऊर्जा व स्फूर्ति प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति व सभ्याचार से जोड़कर भी रखते हैं।

विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चो मे पुरातन धर्म संस्कृति और सभ्यता का भी विकास करने मे प्रयासरत है। विद्यालय प्रांगण मे सभी छात्र-छात्राएं अध्यापक गण और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel