Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव – 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित, दही हाण्डी प्रतियोगिता और लेजर शो का लिया आनंद

Follow

Published on: 26-08-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची की ओर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव – 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने गोविंदा आला रे के जयघोष के बीच दही हाण्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित लेजर शो का भी आनंद लिया। वहीं, बाल गोपाल तथा बाल राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ऐसेट्स आयोजनों से हमारी परंपरा- संस्कृति मजबूत होती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व -त्योहारों के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से हमारी पौराणिक परंपरा- संस्कृति मजबूत होती है । ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट करते हैं। सभी मिलकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ त्योहारों का आनंद लेते हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म ग्रन्थों पर निरंतर शोध हो रहे हैं। इन्हें सरल भाषा में लिखा जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने धर्म ग्रंथो को पढ़कर अपनी पौराणिक गाथाओं से अवगत हो सकें।

मुख्यमंत्री को पेरिस ओलंपिक- 2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी एवं मोमेंटो सप्रेम भेंट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक- 2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी और मोमेंटो सप्रेम भेंट किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक, श्री राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, सुश्री यशस्विनी सहाय, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के संरक्षक डॉ कुमार राजा और डॉ राजेश गुप्ता, अध्यक्ष श्री विनोद गोप एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel