Latest Posts
कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें | भारत समाचार‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है

धार्मिक नगरी कुंडेश्वर में पकड़े गए लड़का लड़की ग्रामीणों ने होटल की तालाबंदी कर बुलाई पुलिस

Follow

Published on: 27-08-2024

धार्मिक नगरी कुंडेश्वर में पकड़े गए लड़का लड़कीग्रामीणों ने होटल की तालाबंदी कर बुलाई पुलिसटीकमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव धाम कुंडेश्वर में मंगलवार को एक होटल से युवक युवती को पकड़ा गया है। आज सुबह लगभग 6 बजे गांव के लोगों को जैसे ही होटल में लड़का लड़की के होने की जानकारी लगी तो उन्होंने होटल के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का लड़की को पकड़ कर कोतवाली थाने ले गई। खहबर लिखे जाने तक जानकारी मिली कि युवक व होटल संचालक पर कोतवाली पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्यवाही की थी। जिनकी तहसील से तत्काल जमानत भी हो गई।मामला कुंडेश्वर के एक होटल का बताया गया है। । स्थानीय लोगों ने बताया कि महरौनी उत्तर। प्रदेश का लड़का था और टीकमगढ़ की लड़की थी। जिस बाइक से लड़का लड़की होटल में पहुंचे, उस पर यूपी का नंबर डाला है। ग्रामीणों ने बताया कि होटल में सुबह 6 बजे लड़का लड़की पहुंचे थे जिन्हें स्थानीय महिलाओं ने देखा था। जब लोगों को पता चला तो उन्होंने होटल के बाहर के गेट बंद कर दिए और पुलिस को सूचना कर दी। खिरिया चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल का दरवाजा खोला और अंदर जाकर लड़का लड़की को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त लड़का लड़की चाऊमीन खाने होटल आये थे। लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह 6 बजे किस होटल में चाउमीन मिलती है।दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने लाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिव धाम कुंडेश्वर जैसे पवित्र स्थल पर होटल में आए दिन इस तरह के मामले हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि होटल से पकड़े गए लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा लड़का और लड़की के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel