![](https://manvadhikarmedia.in/wp-content/uploads/2024/08/4d09e0bb-a99a-4b30-996c-4f19bbb16747-1024x472.jpeg)
![](https://manvadhikarmedia.in/wp-content/uploads/2024/08/fc08dd57-0445-4f09-a438-2b51ae534839-1024x472.jpeg)
![](https://manvadhikarmedia.in/wp-content/uploads/2024/08/5242a618-1eff-4bb3-83b8-39ddc1081378-1024x472.jpeg)
शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पावन पर्व पर मंदिर में पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर जन्मोत्सव को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया!
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपने परिवार व पुलिस परिवार के साथ पावन पर्व पर मंदिर में पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन कर जन्मोत्सव को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी के जीवन में हर्षोल्लास, नंदलाल की कृपा से हर घर आँगन में ख़ुशहाली, समृद्धि, सुख और सम्पन्नता, हर हृदय में सत्य, साहस, सिद्धांत, न्याय, कर्मठता, संस्कार, धर्म, कर्म और आत्मबल की भावना का विकास हो, इस लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन्स व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।