Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टीकमगढ़ के युवा किसान ने बदली जिले की नीयति

Follow

Published on: 27-08-2024

टीकमगढ़ के युवा किसान ने बदली जिले की नीयति

अब टीकमगढ़ से भी सब्जी बिकने जाएगी अन्य राज्यो में

खर्चा मात्र 30 हजार लेकिन कमाई लाखो में

टीकमगढ़। अभी तक टीकमगढ़ जिले में अधिकांशतः सब्जियों का आयात किया जाता था अर्थात अन्य राज्यो से सब्जी टीकमगढ़ में बिकने आती थी लेकिन सब्जी के मामले में एक युवा किसान ने टीकमगढ़ की नीयति बदलकर रख दी। क्योंकि अब टीकमगढ़ भी अन्य राज्यो को सब्जियो का निर्यात करने में सक्षम हो रहा है। और यह कारनामाना टीकमगढ़ के एक युवा किसान परवेज खान मोनू ने किया है। युवा किसान मोनू खान ने बताया कि बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए किसान भाईयो को पारंपरिक खेती के तरीके बदलने की जरूरत है। जिसमे लागत भी कम होती है और मुनाफा लाखो में होता है।
युवा किसान मोनू खान ने बताया कि खेती का उन्नत तरीका ड्रिप सिस्टम एबं मलचिंग पद्धति से खेती करके कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। ड्रिप सिस्टम में पानी कम लगता है और इस तकनीक में कुएं से पानी लेकर पानी को फिल्टर किया जाता है और फिर पाइप लाइन द्वारा ड्रिप सिस्टम से फसल को पानी दिया जाता है। जबकि इसके पूर्व स्प्रिंगर तकनीक से खेती होती थी जिसमें पानी ज्यादा लगता था।
साथ ही मलचिंग पद्धति से फसल के आसपास खरपतवार पैदा नही हो पाती है। जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार अच्छी होती है। इसके अलावा महत्वपूर्ण बात ये है कि उक्त कार्य में 150 से 200 परिवारों को रोजगार भी मिलता है। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
युवा किसान मोनू खान ने बताया कि बो सब्जियों में अभी हरी मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, टमाटर व अचार मिर्च की मलचिंग पद्धति व ड्रिप सिस्टम से खेती कर रहे हैं। मोनू खान ने बताया कि उक्त सब्जियों का निर्यात सागर, झांसी, ललितपुर, दमोह, कानपुर, उरई की मंडी में किया जा रहा है।
मोनू खान के अनुसार एक एकड़ में 30 क्विंटल तक मिर्च का उत्पादन हो रहा है।
एक एकड़ में फसल बोने से लेकर फसल तैयार होने तक 30 से 40 हजार रुपये तक का खर्चा आता है। और मुनाफा कम से कम 2 लाख रुपये तक मिलता है। और अगर किसान को फसल के सही दाम मिल जाएं तो अधिकतम 5 से 10 लाख रुपये एकड़ तक मुनाफा मिल सकता है। यह फसल 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है। बसुंधरा एग्री केयर सागर द्वारा मोनू खान को समय समय पर प्रोत्साहित कर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
युवा किसान मोनू खान ने बताया कि अभी बो 10 एकड़ में टमाटर, 20 एकड़ में हरि मिर्च, 15 एकड़ में शिमला मिर्च, 8 एकड़ में करेला, 5 एकड़ में अचार मिर्च की फसल लगाए हुए हैं। युवा किसान मोनू खान ने उक्त तकनीक के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील करते हुए कहा कि जिस किसान भाई को उक्त तकनीक के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो या विजिट करनी हो तो वह युवा किसान मोनू खान से मोबाइल नंबर 8878142445 पर संपर्क कर सकता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel