Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

पिकअप और ऑटो की टक्कर से 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल!

Published on: 29-08-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

पिकअप और ऑटो की टक्कर से 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल!

बस्ती। बृहस्पतिवार की शाम नेशनल हाईवे गोटवा ओवर ब्रिज बस्ती के पास पिकअप और ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिसमें लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। ऑटो सवार सभी यात्री नगर बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित पिकअप और ऑटो में काफी तेज भिड़ंत हो गई। जिसमें नगर के रहने वाली सौम्या उम्र 18 वर्ष, गुंजा उम्र 26 वर्ष, खुशी उम्र 4 वर्ष, पांडे बाजार बस्ती के रहने वाली मंजू उम्र 45 वर्ष पति सुरेश, बसहवा बस्ती के रहने वाले सालिक उम्र 60 वर्ष, मंगल बाजार के रहने वाले राजू उम्र 42 वर्ष पुत्र रामनाथ तथा अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन किया और पुलिस को भी सूचना दी। 108 की 4 एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद चालक एवं ई.म.टी द्वारा तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया तथा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां लोगो का इलाज चल रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel