Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

थाना कोतवाली पुलिस बल एवं स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में करीब 06 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार!

Published on: 29-08-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

थाना कोतवाली पुलिस बल एवं स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में करीब 06 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार!

थाना कोतवाली पुलिस बल एवं स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में करीब 06 किग्रा अवैध गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर आशीष मणि उर्फ भुवनेश मणि पुत्र भागीरथी निवासी बड़ोखर उम्र 26 वर्ष थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को दिनांक 28.08.2024 की रात 23.50 बजे मूड़घाट से दो मोबाइल, 01 स्कूटी व नगद रूपयों के साथ बरामदगी गिरफ्तारी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 343/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. आशीष मणि उर्फ भुवनेश मणि पुत्र भागीरथी निवासी बड़ोखर उम्र 26 वर्ष थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
  2. मु0अ0सं0 142/2022 धारा 379/504/352 भा0द0वि0, थाना कप्तानंगज जनपद बस्ती।
  3. मु0अ0सं0 343/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना, कोतवाली जनपद बस्ती।

गिरफ्तारी का स्थान एवं समय–
मूडघाट पुल, दिनांक 28/08/2024/समय 23.50 बजे

बरामदगी-

  1. अवैध गांजा 5 kg 870 ग्राम
  2. घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी एक्टिवा नीला रंग
  3. दो अदद मोबाइल
  4. 114/ रूपया नगद

संक्षिप्त विवरण-
मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस एव स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे गांजा तस्कर आशीष मणि उर्फ भुवनेश मणि पुत्र भागीरथी निवासी बड़ोखर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को मुड़घाट से रात्रि 23.50 बजे 06 kg गांजा दो मोबाइल अपराध मे प्रयुक्त एक अदद स्कूटी मय 114 रूपये नगद के साथ बरामदगी व गिरफ्तारी की गयी, पूछ-ताछ से अभियुक्त ने बताया की वह कुछ माह पहले चोरी के एक मामले मे जेल गये गया था, जहां उसकी मुलकात एक गांजा तस्कर से हुई, जो अभी भी जेल में है, उसके साथ जेल में गलत संगत हो गयी, उसने उड़ीसा के एक जगह से गांजा का कारोबार के लिए बताया, जहां से लाकर दुगने दाम पर बस्ती एवं आस पास के जनपदों में गांजा बेचते है, खरीदार ने ही धोखा दे दिया और पकड़वा दिया। साहब गलती हो गई माफ कर दिजिए।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे, जनपद बस्ती।
  2. प्रभारी स्वाट टीम बस्ती उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, जनपद बस्ती।
  3. सर्विलांस सेल प्रभारी उ0नि0 शशिकान्त, जनपद बस्ती।
  4. उ0नि0 रामानन्द सिंह चौकी प्रभारी बडेबन, उ0नि0 जयविन्द यादव थाना कोतवाली बस्ती।
  5. हेड कांस्टेबल रामेश्वर गौड़, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कॉन्स्टेबल धीरज यादव, कांस्टेबल धनंजय यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
  6. हेड कांस्टेबल पवन तिवारी, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती।
  7. हे0का0 सत्येन्द्र सिंह सर्विलांस सेल बस्ती।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel