Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कांग्रेस नपाध्यक्ष को कांग्रेसी षड़यंत्र से बचाया भाजपा सरकार ने नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

Follow

Published on: 31-08-2024

कांग्रेस नपाध्यक्ष को कांग्रेसी षड़यंत्र से बचाया भाजपा सरकार ने नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिजटीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के खिलाफ तीन बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और तीनों बार अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया। लेकिन इस बार का अविश्वास प्रस्ताव कुछ खास और खतरनाक था क्योंकि इस बार कांग्रेस से नपाध्यक्ष पप्पू मलिक के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेसी ही षड्यंत्र के साथ शामिल थे। जिससे नपाध्यक्ष पप्पू मलिक अकेले पड़ गए थे। लेकिन नपाध्यक्ष पप्पू मलिक की किस्मत इतनी जोरदार थी कि इस बार भी बो बच गए। क्योंकि कांग्रेस से नपाध्यक्ष पप्पू मलिक को कांग्रेसी षड़यंत्र से भाजपा की प्रदेश सरकार ने बचा लिया। भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर नगरीय निकाय नियमो में संसोधन किया गया। जिसके तहत अब दो वर्ष की जगह तीन वर्ष बाद ही अविश्वास लगाया जा सकता है। साथ ही दो तिहाई की जगह अब तीन चौथाई बहुमत भी चाहिए होगा। अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने से षड्यंत्रकारी कांग्रेसियों में दुख की लहर और नपाध्यक्ष के सहयोगियों में खुशी की लहर छा गई।टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को शनिवार को एडीएम ने खारिज कर दिया है। प्रदेश सरकार के नगरीय निकायों को लेकर जारी किए गए गजट नोटिफिकेशन का हवाला देकर अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई को निरस्त किया गया है। आज एडीएम का पत्र जारी होते ही नपाध्यक्ष पप्पू मलिक के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर छा गई। इसके साथ ही नपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का मामला लगभग समाप्त हो गया है।दरअसल, नगर पालिका के 19 पार्षदों ने 20 अगस्त को अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। कलेक्टर ने आगे की कार्रवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की थी। इस बीच मप्र की कैबिनेट बैठक में नगरीय निकायों में अविश्वास प्रस्ताव की समय सीमा 2 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी गई।27 अगस्त को इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। शासन से जारी अध्यादेश का हवाला देकर शुक्रवार को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन सागर संभाग ने कलेक्टर अवधेश शर्मा को पत्र जारी किया था। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव की समय सीमा दो वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष करने की बात कही गई थी।नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने के बाद सभी 19 पार्षद गुप्त स्थान पर चले गए थे। इनमें भाजपा के 10, कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय पार्षद शामिल थे। शुक्रवार को नगरीय प्रशासन सागर के संयुक्त संचालक की ओर से जारी किए गए पत्र के बाद आज सभी 19 पार्षद वापस टीकमगढ़ लौट आए हैं। पिछले 27 सालों के दौरान नपा अध्यक्ष के खिलाफ तीन बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, लेकिन तीनों बार अध्यक्ष को नहीं हटाया जा सका।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel