Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Follow

Published on: 03-09-2024

रामगढ़ (झारखंड)। केंद्र प्रायोजित पोषण अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर से 30 सितंबर तक की अवधि को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का थीम एनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी एवं बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोग निर्धारित है।

इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी केन्द्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण जागरूकता पदयात्रा, पोषण रंगोली सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पोषण जागरूकता पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिका सहित महिलाओं द्वारा पोषण जागरूकता से संबंधित स्लोगन, कुपोषण उन्मूलन व राष्ट्रीय पोषण माह मनाए जाने के उद्देश्यों के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया वहीं विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण रंगोली के माध्यम से महिलाओं व अन्य को खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, अंडा सहित अन्य प्रोटीन युक्त सामग्रियों को आहार में शामिल करने के प्रति जागरूक किया गया।

मौके पर सभी को नवजात बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा शुरुआत के हजार दिनों में ध्यान देना योग्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई वहीं सभी को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, शौचालय का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया गया वहीं ग्रामीणों के बीच पोषण संबंधित कई दुविधाओं को भी दूर किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel