Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संविधान ज्ञान परीक्षा में चयनित 28 बच्चो को किया गया पुरस्कृत

Follow

Published on: 04-09-2024

संविधान ज्ञान परीक्षा में चयनित 28 बच्चो को किया गया पुरस्कृत
बीटीएस एवं गुरु नानक खालसा इंटर कालेज में दिया गया प्रशस्ति पत्र एवं उपहार

वाराणसी 4 सितंबर 2024

संविधान के बारे बच्चों को सामान्य जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के कक्षा नवीं से बारहवीं तक छात्र छात्राओं के लिए संविधान आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम के तहत बुधवार नगर के बेसेंट थियोसोफिकल इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कालेज में चयनित कुल 28 बच्चों को पुरस्कृत किया गया . इन विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन विगत दिनों किया गया था.
इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को हमारे संविधान की प्रमुख विशेषताओं को जानना चाहिए जिससे वे बड़े होकर जनहित में आम जन को जागरूक कर सकें.
कार्यक्रम संयोजक डॉ इंदु पाण्डेय ने कहा कि संविधान में निहित प्रमुख तत्वों को विद्यार्थी जीवन से ही अवगत कराने की दिशा में संस्था द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है जिससे खेल खेल में ही बच्चे संविधान के बाबत जो जानकारी हासिल कर लेंगे वह उनके लिए जीवन भर उपयोगी रहेगी.
गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या सुमेधा सिंह ने कहा कि बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है वहीं बेसेंट थियोसोफिकल इंटर कॉलेज की प्राचार्या अंजू राय ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के साथ कर्तव्य के प्रति भी जागरूक किया जाना आवश्यक है.
परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया,
आयोजन में सुशील कुमार, दीपक, रश्मि सिंह, उन्नति सहाय, विनीता शुक्ल, डॉ मृदुला राय, मृदुला नौटियाल, रीमा चौरसिया, बबिता पटेल, शिवानी दास आदि की विशेष भूमिका रही.

अजय कुमार उपाध्याय
मानवाधिकार मीडिया
डिप्टी चीफ ब्यूरो
वाराणसी

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel