Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सदस्यता अभियान में ग्राम स्तर तक बूथ पर तेजी से हो रही सदस्यता। जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य तय सीमा में पूरा होगा – हरिशंकर खटीक।

Follow

Published on: 04-09-2024

। सदस्यता अभियान में ग्राम स्तर तक बूथ पर तेजी से हो रही सदस्यता। जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य तय सीमा में पूरा होगा – हरिशंकर खटीक। सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है, जिससे आज सभी वर्ग जुड़ना चाहते हैं – अमित नुना।* टीकमगढ़। आज स्थानीय कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिले की योजना बताई गई , मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में नए साथियों को जोड़ने का महापर्व है, सामाजिक समरसता, देश को परम वैभव पर ले जाने की हमारे लक्ष्य और संकल्प के साथ हमारे कार्यकर्ता हर समाज के घर-घर जाकर सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता बना रहे हैं व संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है,इसी के साथ सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को व मंडल कार्यकर्ताओं को सर्वाधिक सदस्य सदस्यता अभियान के तहत जोड़कर जिले में 2 लाख भाजपा के सदस्य बनना है। सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब यही अभियान फिर से शुरू हो गया है और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। संगठन महापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 24 सितंबर 2024 तक चलेगा, कथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न जिले के मंडलों के कार्यकर्ताओं को व मोर्चा पदाधिकारी को टारगेट दिया गया है, पिछले 2 दिनों के अंदर सबसे ज्यादा नगर में 8 हजार के करीब, बाकी 13 मंडलों में 2 हजार के ऊपर सदस्यता अभियान के तहत ऑनलाइन फीडिंग होकर सदस्य बनाए गए हैं, जिसके लिए टोल फ्री नंबर8800002024 जारी किया गया है जिस पर वेरीफाइड होकर अपनी जानकारी भरकर आसानी से भाजपा के सदस्य बन सकते हैं, क्यूआर कोड और नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्य बन सकते हैं। इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें, यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास और सब का प्रयास की मंत्र से हर बार को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का अवसर मिल जाएगा।यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 15 सौ राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel