Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हितग्राही को जनसुनवाई में शिकायत करना पड़ा महंगा, सरपंच प्रतिनिधि और उसके भाई ने की मारपीट*

Follow

Published on: 07-09-2024

*हितग्राही को जनसुनवाई में शिकायत करना पड़ा महंगा, सरपंच प्रतिनिधि और उसके भाई ने की मारपीट* !– *पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार*!*टीकमगढ़* – मध्य प्रदेश में दबंग सरपंचो और उनके प्रतिनिधियों के द्वारा आए दिन मारपीट की घटनाएं आम हो गई है ! जिन घटनाओं में सरपंच संगठन के और राजनीतिक दबाव के चलते हितग्राहियों को न्याय नहीं मिल पाता है ! जिसका उदाहरण टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में सामने आया है जहां के एक ग्रामीण केरन अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को सौपे आवेदन में आरोप लगाया है कि केशवगढ़ सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन की बहू प्रियंका जैन जो ग्राम केशवगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है, जिनके द्वारा लाडली-लक्ष्मी योजना का लाभ देने के लिए 5 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी पीड़ित केरन अहिरवार ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई थी, इसी शिकायत से नाराज दबंग सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन और उनके भाई (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति) आलोक जैन ने केरन अहिरवार के घर जाकर पीड़ित और उसकी पत्नी गुड्डी अहिरवार के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, जिसकी पीड़ित परिवार ने पहले तो थाना मोहनगढ़ में शिकायत दर्ज कराई,जब पीड़ित की फरियाद थाना पुलिस ने नही सुनी तो पीड़ित ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचा, जँहा एसपी से न्याय की गुहार लगाई है ! — *न्याय नही मिलने पर पीड़ित ने दी आत्मदाह की चेतावनी*पीड़ित केरन अहिरवार और उसकी पत्नी गुड्डी अहिरवार के द्वारा सौंपे गए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि अगर उसे न्याय नही मिलता है तो वह दंपती आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएगी, जिसकी जबाबदेही प्रशासन की होगी !– *ग्रामीणों ने भी लगाए सरपंच प्रतिनिधि पर दबंगई के आरोप*एसपी कार्यालत पीड़ित के साथ शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण परमू पाल और किसना आदिवासी ने भी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा दबंगई दिखाते हुए हमारी पटेती भूमि पर तालाब और चबूतरे का निर्माण करा दिया गया है, हम लोग अगर आबाज उठाते है तो हमे मारने की धमकी देते है !– *सरपंच प्रतिनिधि ने भी सौपा एसपी को आवेदन*वही इस मामले में पीड़ित पक्ष के बाद सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन भी समाज के लोगो के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौपकर मामले में झूठा फसाये जाने का आरोप लगाया है !

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel