Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शिक्षा के मंदिर में कलम की जगह पूर्व सीएम शिवराज मामा की भांजी को थमा दी गई झाड़ू

Follow

Published on: 11-09-2024

शिक्षा के मंदिर में कलम की जगह पूर्व सीएम शिवराज मामा की भांजी को थमा दी गई झाड़ू , शिक्षा की जगह बच्चों से करवाए जा रहे स्कूल के काम पलेरा।। पलेरा के शासकीय कन्या उ मा वि विद्यालय पलेरा का मामला है जहां पर लाख कोशिशें के बावजूद भी व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रही है जिस स्कूल में बच्चों को शिक्षित करने के लिए बुलाया जाता है वहां पर उनसे झाड़ू लगवाई जा रही है स्कूल में बच्चों से अन्य कार्य भी करवाए जा रहे हैं शिक्षक अपनी मनमानी पर उतारू है यहां के प्रभारी प्राचार्य प्यारेलाल अहिरवार अपने चपरासियों पर काफी मेहरबान है शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी लीपापोती करने में लगे हुए हैं जिससे यह प्रभारी प्रचार्य प्यारेलाल अहिरवार निरंतर अपनी मनमानी कर रहा है और शिक्षा के मंदिर में बच्चों को कलम की जगह झाड़ू थमा दी जा रही है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है उक्त वीडियो 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस का बताया जा रहा है जहां पर एक दलित छात्रा वीडियो में स्पष्ट रूप से झाड़ू लगाती हुई दिख रही है वही वहां पर खड़े शिक्षक उसे निर्देशित करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही एक अन्य छात्रा टेबलों को एक जगह से दूसरी जगह है स्थानांतरित कर रही है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि बच्चों से झाड़ू व अन्य कार्य यहां के स्टाफ के द्वारा करवाए जा रहे हैं। और इस विद्यालय में चार चपरासी भी पदस्थ हैं लेकिन उन चपरासियों से कोई कार्य नहीं करवाया जाता है चपरासी नेतागिरी और दादागिरी करते हैं पूर्व में भी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट लगभग 30% था जिससे यह स्पष्ट है कि शिक्षक किस प्रकार लापरवाही पर उतारू है और उन शिक्षकों पर प्राचार्य प्यारेलाल अहिरवार का संरक्षण है वहीं पूर्व में भी इस विद्यालय की कई खबरें भी प्रकाशित की गई लेकिन प्रचार्य पर कांग्रेस के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिस कारण से आला अधिकारी भी प्रभारी प्राचार्य पर कार्यवाही करने से कतराते हैं हालांकि प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के द्वारा कहा गया था कि जिले में जो भी अव्यवस्थाएं फैली है उनको जल्द से जल्द सुधारा जाएगा और जो भी अधिकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं उन्हें अनुशासन में रहकर कार्य करने होंगे जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी लेकिन शिक्षा विभाग की यह बेफिक्र कर्मचारी निरंतर मनमानियां कर रहे हैं और आला अधिकारी कार्यवाही करने से डर रहे हैंइनका कहना है आपके द्वारा मामले की जानकारी दी गई है मैं इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बात करता हूं और मामला गंभीर है इसे दिखवाता हूं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी *मनीष वर्मा संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सागर*

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel