आदर्श व्यापार मंडल का उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल में हुआ विलय

Published on: 13-09-2024

अध्यक्ष प्रमोद हजेला और कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र हजेला अपने पदाधिकारी के साथ जनहित व्यापार मंडल को दिया समर्थन

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह के संचालन में प्रदेश प्रभारी जिला अध्यक्ष अरविंद भाई के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज राय, बीरेंद्र सिंह, कृष्णा पांडे, रवि शर्मा, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह, जिला संगठन मंत्री पवन तिवारी के उपस्थिति में सरोजनी नगर आदर्श व्यापार मंडल के करीब 400 व्यापारियों 25 पदाधिकारी के नेतृत्व का उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल में हुआ विलय।

इस अवसर पर शांति नगर जनहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष रितेश सिंह चौहान अपने पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहे। सरोजनी नगर व्यापार मंडल में अध्यक्ष प्रमोद हजेला, कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र हजेला, शेरु सहित महामंत्री डॉक्टर एके सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया, उपाध्यक्ष अयोध्या कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, अतुल सिंह, मंत्री शंकर आडवाणी, आमिर खान, देवेंद्र यादव, खलील अहमद अनवर अंसारी, मनीष सिंह, गुरु प्रकाश श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी व्यापारी उपस्थित रहे।

समर्थन समारोह को संबोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सरोजनी नगर बाजार मेरा जन्म भूमि और कर्मभूमि और इन साथियों का प्यार और उत्साह से इस संगठन को आगे बढ़ाने में अब कोई नहीं रोक पाएगा।संगठन दिन रात मेहनत कर कर पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी शाखा तैयार करेगा।

जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने भी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए सारे व्यापारियों के अंदर जोश भर दिया। ओम प्रकाश शर्मा ने सभी पदाधिकारी को फूलमाला और मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में सबसे ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता हैं!

Follow Us On Social Media

Get Latest Update On Social Media