Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

छोटे पर्दे पर ये हसीना बनीं हिट का फॉर्मूला, फिल्मों में लगा महाफ्लॉप का ठप्पा

Follow

Published on: 16-09-2024

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारों एक्टर आए जिनका सिक्का फिल्मी दुनिया में नहीं चला। इसके बाद उन्हें अपने लिए टीवी की दुनिया को चुन्ना पड़ा। फिल्मों फ्लॉप रहे ऐसे कई सितारे हैं जो टीवी के पर्दे पर सुपरहिट साबित हुए। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मों से करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। कास्टिंग काउच का शिकार हुआ और फिर फिल्मी दुनिया छोड़ टीवी का दामन थाम लिया। इसके बाद ऐसी किस्मत चमकी कि टीवी की टॉप स्टार बन गई और अब सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रही हैं। जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं उस पर्दे पर अनुपमा के नाम से घर-घर में जाना जाता है। जी हां, रुपाली गांगुली ने फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने 8 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, वह पहले सिर्फ 50 रुपये कमाती थी। हालांकि, अब वह एक एपिसोड के लिए लाखों चार्ज करती हैं।

बचपन में ही मिली फिल्मों में काम

रुपाली गांगुली फिल्मी परिवार से आती हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनिल गांगुली की वो बेटी हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म ‘साहेब’ से की थी। इस फिल्म में वो एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आई थीं। उस दौरान रुपाली सिर्फ 8 साल की थीं। बचपन में ही वो ‘मेरा यार मेरा दुश्मन’ में भी नजर आईं। इसके अलावा भी कई फिल्में कीं। एक समय ऐसा भी आया जब रुपाली के परिवार को मुश्किल दौर देखना पड़ा। आर्थिक तंगी ने उनकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया। धर्मेंद्र अभिनीत ‘दुश्मन देवता’ सहित कुछ असफल फिल्में बनाने के बाद उनके पिता ने अपना सारा पैसा दांव पर लगा दिया और वो डूब गया। परिवार के हालातों के देखते हुए रुपाली गांगुली ने थिएटर में काम करना शुरू किया। पैसे बचाने के लिए वो 15 किलोमीटर पैदल चल लिया करती थीं।

मुश्किल था एक्ट्रेस के लिए वो दौर

एक्ट्रेस ने माशाबले इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया, ‘पृथ्वी थिएटर में मेरा पहला नाटक ‘आत्मकथा’ था, दिनेश ठाकुर ने बनाया था। मुझे नाटक के लिए 50 रुपये ही मिलते थे। कभी-कभी मुझे एक समोसा भी मिलता था। इतना ही मेरे लिए काफी था।’ अभिनेत्री ने बड़े होने के बाद बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए ‘दो आंखें बारह हाथ’ और ‘अंगारा’ जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों ही फिल्में बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। फिल्में छोड़ने की वजह बताते हुए रुपाली गांगुली ने कहा, ‘मैंने फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन न करने के चलते फिल्में नहीं छोड़ीं। उस समय इंडस्ट्री में मुख्य रूप से कास्टिंग काउच मौजूद था। हो सकता है कि कुछ लोगों को इसका सामना न करना पड़ा हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों को इसका सामना करना पड़ा और इसी के चलते मैंने फिल्में छोड़ने का फैसला किया। फिर भी आपको असफल माना जाता है क्योंकि आप एक फिल्मी परिवार से आते हैं।’

इन टीवी शोज से बनीं स्टार

रुपाली गांगुली ने अपना टीवी डेब्यू शो सुकन्या से किया। साल 2000 में ये प्रसारित हुआ। इस शो ने एक्ट्रेस को खास पहचान नहीं दिलाई। इसके बाद रुपाली गांगुली साल 2003 में मेडिकल ड्रामा ‘संजीवनी: ए मेडिकल बून’ में डॉ. सिमरन चोपड़ा की भूमिका निभाकर छोटे पर्दे पर छा गईं। ये उनके लिए बड़ा ब्रेक साबित हुआ।। वह अपने शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से भी घर-घर में मशहूर हुईं, जिसमें उन्होंने मोनिशा की भूमिका निभाई, जिसे आज भी दर्शक पसंद करते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने ‘कहानी घर घर की’, ‘काव्यांजलि’, ‘एक पैकेट उम्मीद’, ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ और ‘बा बहू और बेबी’ जैसे कई हिट शो में काम किया। बेटे के जन्म के बाद लंबा ब्रेक लिया और फिर ‘अनुपमा’ से छोटे पर्दे पर वापसी की। लोगों को लगा कि लोग उन्हें 5 सालों में भूल गए होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया और चीवी की क्वीन बन गई।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel