Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मां की जीत पर आराध्या ने खुशी से झूमा और ऐश्वर्या राय को गले लगाया।

Follow

Published on: 17-09-2024

दुबई में SIIMA 2024 सोमवार को आयोजित हुआ। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने SIIMA 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता। ऐश्वर्या राय को ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में शानदार भूमिका के लिए अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया जो लोगों के दिल में उतर गया। इस खास किरदार के लिए सम्मान हासिल कर के ऐश्वर्या राय काफी खुश दिखीं। इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनके परिवार से सिर्फ उनकी बेटी सपोर्ट सिस्टम बनकर पहुंची थीं। बेटी आराध्या बच्चन ने अपनी मां की तस्वीरें खींचने से लेकर उन्हें चियर करने का काम किया। ऐश्वर्या राय के अवॉर्ड विनिंग मूमेंट की तस्वीरें खींचतें और स्पीच का वीडियो बनाते हुए पहले ही आराध्या की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

वीडियो में दिखी मां-बेटी की बॉन्डिंग

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे की ऐश्वर्या राय अवार्ड जीतने के बाद मंच से नीचे उतरकर आईं तो उनकी बेटी आराध्या बच्चन अपनी सीट से खड़ी हुईं और दौड़कर अपनी मम्मी के पास गई और उन्हें गले लगा किया। ऐश्वर्या ने भी खुशी से मुस्कुराते हुए अपनी बाहों में भर लिया। इसके बाद दोनों बातें करते हुए अपनी सीट पर वापस लौट गईं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मां-बेटी के बीच गहरा बॉन्ड है और दोनों एक-दूजे के लिए हमेशा खड़ी नजर आती हैं। वहीं कई लोगों ने आराध्या को मम्माज गर्ल बताया है।

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘मां-बेटी की असल बॉन्डिंग को ये दोनों दिखाती हैं।’ वहीं एक और अन्य शख्स ने लिखा, ‘ये अपनी बेटी के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रही है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘लव, प्राइड और खुशी…प्राइसलेस मोमेंट’। इस तरह के कमेंट वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं। वैसे बता दें, ऐश्वर्या राय ने इस जीत के बाद एक शानदार स्पीच दी, जिसमें उन्होंने अपने गुरु मणिरत्नम का शुक्रिया भी अदा किया और अपनी जीत को फिल्म की कास्ट और क्रू की जीत बताई। ऐश्वर्या राय ने कहा, ‘मुझे पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए SIIMA का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब थी, पोन्नियिन सेलवन जिसे मेरे गुरु मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। पोन्नियिन सेलवन में नंदिनी के रूप में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मेरे काम को सम्मानित करना वास्तव में पूरी टीम के काम का जश्न मनाना है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel