Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बॉक्स ऑफिस पर दिवाली धमाका, एक ही दिन में 2 फिल्में रिलीज

Follow

Published on: 19-09-2024

इस साल दिवाली पर 2 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। दोनों ही बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है। लेकिन अब ये दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। इस वजह से दोनों फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट हैं। इनमें से एक फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सुपरहिट सीरीज सिंघम की तीसरी फिल्म है। इसका नाम सिंघम अगेन है। वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया सीरीज की 2 फिल्में पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। अब भूल भुलैया 3 भी रिलीज के लिए तैयार है। ये दोनों बड़ी फिल्में एक ही दिन यानी 1 नवंबर को रिलीज होंगी।

रोहित शेट्टी और कार्तिक आर्यन होंगे आमने-सामने

डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसके पिछले 2 पार्ट्स ने कमाई के मामले में मेकर्स को काफी खुश किया है। ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। अब इसका तीसरा पार्ट भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन भी इसी सीरीज का तीसरा पार्ट है। इससे पहले दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं। रोहित शेट्टी की ये फिल्म भी 1 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही रणवीर सिंह भी कुछ अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ये एक सुपरहिट फिल्म है।

क्या रिलीज की तारीख बदल सकती है?

रिलीज से पहले इन दोनों फिल्मों के क्लैश की खबरें भी सामने आने लगी हैं। जिसे लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स ने फिल्मों की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है। हालांकि, अब तक इन दावों का कोई आधार नहीं मिला है। ना ही किसी फिल्म के मेकर ने रिलीज डेट टालने को लेकर कुछ ठोस कहा है। अब देखना होगा कि क्या ये 2 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी या नहीं। अगर हां, तो बाजी किसके हाथ लगेगी।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel