Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सूरत के गणेश पंडाल में पत्थर फेंकने का मामला: दो दिन पहले पंडाल पर प्लास्टिक के पाउच फेंके थे

Follow

Published on: 21-09-2024

 

पथराव करने वाले उपद्रवियों को आज कोर्ट में पेश किया गया।

सूरत शहर के सैयदपुरा वरियाली बाजार में रविवार रात गणेश पंडाल पर हुए पथराव के बाद दंगा हो सकता था, लेकिन पुलिस ने ऐसा होने से रोक दिया। दरअसल हिंदू परिवार के ज्यादातर लोग गणेशजी की आरती के बाद अपने घरों में खाना खा रहे थे। इसी बीच टीवी और मोबाइल पर गण

.

लोगों ने सोचा कि यह तो हमारे नजदीक की ही घटना है। इससे लोग अपने घरों से बाहर निकले और गणेश पंडाल के पास पहुंच गए। लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए सड़कों पर आ गए। सैकड़ों लोग गणेश पंडाल के करीब 500 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी पहुंच गए। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने आ गए थे, लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया।

पथराव करने वाले नाबालिग से पूरी बस्ती परेशान रहती है

पथराव की खबर मिलते ही रविवार रात थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पथराव की खबर मिलते ही रविवार रात थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस जांच में पता चला है कि पथराव करने वाले आरोपियों ने ही दो दिन पहले गणेश पंडाल में पानी का पाउच फेंके थे। उस दौरान वे लोगों की नजर से बचकर भाग निकले थे, लेकिन पथराव करने के दौरान पकड़े गए। पता चला है कि घटनाक्रम का मुख्य अभियुक्त मदरसा में पढ़ने वाला नाबालिग है। वह झगड़ालू प्रवृति का है और अपनी बस्ती में सभी को परेशान करके रखा है।

बस्ती निवासी अपने बच्चों को उसके साथ कहीं नहीं भेजते हैं। वह जबरदस्ती किसी से भी गाली- गलौज और मारपीट करने पर उतारू रहता है। उसके पिता की सालों पहले मौत हो चुकी है और उसकी मां ने किसी और के साथ शादी कर ली है। वह अपनी दादी के साथ रहता है।

लाठीचार्ज के बाद थाने के सामने मुख्य सड़क पर भगदड़ मच गई थी।

लाठीचार्ज के बाद थाने के सामने मुख्य सड़क पर भगदड़ मच गई थी।

12 से 14 साल के हैं नाबालिग आरोपी, 1 झगड़ालू प्रवृत्ति का

पंडाल के पास ही एक मस्जिद है, जहां नियाज बंटती और वहां पर नाश्ता-खाना बांटा जाता है। आरोपी 6 नाबालिग भी नियाज खाने के लिए वहां आए थे। इसी दौरान लौटते वक्त उन्होंने पंडाल पर पत्थर फेंके। इनमें से पांच रामपुरा के पास रहते हैं और एक पंडाल से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर रहता है। यह सभी 12 से 14 साल की उम्र के हैं। इनमें से एक आरोपी जिसने पत्थर फेंका, वह मदरसा में पढ़ाई करता है, बाकी पांच स्कूली छात्र हैं।

पथराव से गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने के बगल में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी।

पथराव से गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने के बगल में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी।

पुलिस के दौड़ाने पर लोग घरों में गए तो महिलाएं गेट पर खड़ी हो गईं लोग घर के अंदर चले गए तो महिलाएं दरवाजे पर खड़ी हो गईं। इस बीच 15 से 20 मिनट तक पुलिस के साथ नोकझोंक होती रही। थोड़ी ही देर में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हर मोहल्ले, हर गली में पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस के जवानों ने लोगों को दोबारा घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

एक हजार पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा सैयदपुरा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत एवं शहर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आस-पास के पांच थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला बढ़ता देख अन्य थानों से भी फोर्स में मंगा ली। जितने भी पुलिसकर्मी नाइट राउंड पर थे, उन्हें तत्काल पर मौके पर बुला लिया गया। करीब हजार पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel