Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 10 इंच बारिश: अंबाजी में भी घुटनों तक भरा पानी

Follow

Published on: 21-09-2024

 

मानसून टर्फ से राज्य के कई जिलों में बारिश के हालात बने हैं।

गुजरात में पिछले एक हफ्ते के लंबे ब्रेक के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 10 इंच बारिश होने से निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए। अंबाजी शहर में भी मूसलाधार बारिश से कई इलाक

.

6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उमरपाड़ा में एक अंडरब्रिज में फंसी कार।

उमरपाड़ा में एक अंडरब्रिज में फंसी कार।

वहीं, आज छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल 5 दिनों के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ और उत्तरी गुजरात और मध्य गुजरात के जिलों में भारी बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून टर्फ से कई जिलों में बारिश के हालात बने हैं।

उमरपाड़ा में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

तीर्थ स्थल अंबाजी में सड़कों पर भरा पानी।

तीर्थ स्थल अंबाजी में सड़कों पर भरा पानी।

सूरत के उमरपाड़ा तालुका में चार घंटे में 10 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर पानी भरने और जलभराव के कारण कई अंडरपास में भी वाहन फंस गए। वहीं, वाहर गांव के पास से गुजरने वाली नदी पर बना निचला स्तर का पुल बाढ़ के पानी में डूब गया, जिससे यहां भी यातायात बंद हो गया है।

उधर, तीर्थनगरी अंबाजी में भी सुबह से दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश के दौरान सड़कों पर हुए जलभराव से वाहन चालक परेशान नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 57 तालुका में सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच बारिश होने की खबर है।

उमरपाड़ा के वाहर गांव से गुजरने वाली नदी पर बना पुल बाढ़ के पानी में डूब गया।

उमरपाड़ा के वाहर गांव से गुजरने वाली नदी पर बना पुल बाढ़ के पानी में डूब गया।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel