Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

“लिविंग रूम में मिसाइलें, गैराज में रॉकेट होंगे, उनका घर नहीं बचेगा-नेतन्याहू

Follow

Published on: 25-09-2024
 

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे तनाव के बीच आज हिजबुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट यूनिट के कमांडर इब्राहिम-अल-कुबैसी की मौत हो गई। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने जब इसकी पुष्टि की तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चर्चा शुरू हो गई कि अगला कौन? इस बीच इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ी चेतावनी जारी करते हुए साफ कर दिया कि इजराइल फिलहाल हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखेगा। X पर बेंजामिन नेतन्याहू की पोस्ट में साफ तौर पर लिखा था, “हिजबुल्लाह तुम्हें (लेबनान को) रसातल की ओर ले जा रहा है। जिसके लिविंग रूम में मिसाइल और गैराज में रॉकेट होंगे, उसका घर नहीं बचेगा।”

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों से हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह से खुद को बचाने की अपील की है और कहा है, “हमारी जंग आपसे नहीं बल्कि हिजबुल्लाह से है। उन्होंने कहा कि नसरल्लाह आपको रसातल की ओर ले जा रहा है। अपनी भलाई के लिए खुद को नसरल्लाह की पकड़ से मुक्त कर लें।”

आपको बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू की यह टिप्पणी आईडीएफ द्वारा कुछ तस्वीरें जारी किए जाने के बाद आई है, जिसमें हिजबुल्लाह के हथियार आम नागरिकों के घरों में रखे हुए दिखाई दे रहे थे। इसमें बताया गया था कि हिजबुल्लाह इस तरह से आम लोगों के घरों का इस्तेमाल कर रहा है।

सोमवार से लेबनान पर इज़रायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या मंगलवार शाम तक 558 हो गई, जिसमें 50 बच्चे और 94 महिलाएँ शामिल हैं। कुल 1,835 लोग घायल हुए, जबकि बेरूत और देश के अन्य क्षेत्रों में लगभग 16,500 लेबनानी निवासी विस्थापित हुए।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel