Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं हरिनी अमरसूर्या।

Follow

Published on: 25-09-2024
 

कोलंबो: अनुरा कुमार दिसानायके के श्रीलंका के राष्ट्रपति बनने के बाद अब नए प्रधानमंत्री ने भी शपथ ले ली है। हरिनी अमरसूर्या ने मंगलवार को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वह वर्ष 2000 में सिरीमावो भंडारनायके के बाद इस पद पर आसीन होने वाली तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। आपको बता दें कि ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) के 54 वर्षीय नेता अमरसूर्या को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शपथ दिलाई।

दिसानायके ने खुद समेत चार सदस्यीय मंत्रिमंडल नियुक्त किया है। अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और निवेश मंत्रालयों का प्रभार दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने का स्थान लिया है, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एनपीपी सांसदों- विजिता हेराथ और लक्ष्मण निपुर्णाच्ची ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे संसद भंग होने के बाद कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नवंबर के अंत में संसदीय चुनाव हो सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद 56 वर्षीय दिसानायके ने रविवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। (भाषा)

आईएमएफ दिसानायके के नेतृत्व वाली सरकार के साथ बातचीत करेगा

श्रीलंका को नया राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मिलने के बाद एक और अच्छी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका से सुधारों को लेकर बात करेगा। आईएमएफ ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेतृत्व वाली नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है और जल्द ही देश के ऋण कार्यक्रम की अगली समीक्षा के समय पर चर्चा करेगा। आईएमएफ ने एक बयान में कहा, “हम राष्ट्रपति दिसानायके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि कड़ी मेहनत से अर्जित उपलब्धियों को आगे बढ़ाया जा सके जिससे श्रीलंका को 2022 में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से बाहर निकलने में मदद मिली है।”

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel