Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नार्को समन्वय केंद्र की बैठक सम्पन्न

Published on: 01-10-2024

रायबरेली। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए नार्को समन्वय केंद्र की बैठक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में समन्वय और सहयोग पर चर्चा की गई। नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मादक पदार्थों के निर्माण स्थलों को चिन्हित करते हुए सम्बन्धित पर कठोर कार्यवाही की जाए।

साथ ही इस समस्या के निदान के लिए आवश्यक कदम उठाये जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि राजमार्गो और शिक्षण संस्थानों के आसपास कोई भी शराब की दुकान संचालित नहीं होनी चाहिए। साथ ही जन जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशा छोड़ने और नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाए।

जो लोग भी नशीले पदार्थों की लत में पड़ गए हैं उनका चिकित्सकिय उपचार करवाया जाए और समय समय पर काउंसलिंग के माध्यम से नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में नार्को समन्वय केंद्र की भूमिका पर चर्चा की गई और इसके माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में जन सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel