Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘देवरा’ के बाद साउथ की ये फिल्म मचाएगी धमाल! एडवांस बुकिंग में अब तक कमाए इतने करोड़, फैंस में जबरदस्त उत्साह

Follow

Published on: 10-10-2024

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘वेट्टियन’ 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। कल यानी शुक्रवार को ये फिल्म थियेटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। लेकिन रिलीज से पहले ही वेट्टियन ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बुधवार की शाम तक 11 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है।

अब माना जा रहा है कि साउथ की हिट फिल्म देवरा के बाद वेट्टियन भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक वेट्टियन फिल्म ने अब तक 11.71 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई एडवांस बुकिंग में कर ली है। अभी फिल्म का रिलीज होना बाकी है। फिल्म के अब तक 8,975 से ज्यादा शो की बुकिंग हो चुकी है और 6 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। हालांकि इस कलेक्शन में तमिल सिनेमा से ज्यादा कमाई की है और 10.85 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं। वहीं हिंदी बेल्ट से केवल 84 लाख रुपयों की एडवांस बुकिंग हुई है।

33 साल बाद एक साथ पर्दे पर दिखेंगे रजनीकांत और अमिताभ बच्चन

सिनेमा के 2 बड़े सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ लौट रहे हैं। इससे पहले दोनों की फिल्म हम 1991 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ये दोनों सितारे कभी भी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए हैं. फिल्म में रजनीकांत हीरो और अमिताभ बच्चन भी बड़ा रोल करते दिखेंगे। फिल्म में सितारों की एक लंबी फौज कास्ट की गई है। राणा दग्गूबाती भी इस फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही फहद फासिल, मंजू वॉरियर, अभिरामी, राव रमेश और दशारा विजयन अहम किरदारों में नजर आएंगे।

देवरा के बाद कमाई के टूटेंगे रिकॉर्ड

बता दें कि हाल ही में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ के पार पहुंच गया है। देवरा एक साउथ की फिल्म थी जिसमें बॉलीवुड स्टार्स को भी कास्ट किया गया था। अब फिल्म वेट्टियन भी इसी तर्ज की फिल्म है। जिसमें साउथ स्टार्स के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म देवरा का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel