Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, डायरेक्टर की टांग टूटी, वहीं इस एक्टर ने सर्जरी को टाला

Follow

Published on: 11-10-2024

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ती डिमरी अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन्स में जुट गए हैं। फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। दिवाली पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स भी रिलीज को लेकर जोर-शोर से प्रमोट करने में लगे हुए हैं। दर्शकों के बीच भी बज देखने को मिल रहा है। बुधवार को ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया। इस खास मौके पर जयपुर में ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में मेकर्स के साथ फिल्म की पूरी कास्ट भी मौजूद रही, अगर कोई नहीं था तो वो सिर्फ माधुरी दीक्षित थीं।

नहीं कराई सर्जरी

इस मौके पर फिल्म का अहम हिस्सा रहे ‘छोटे मियां’ के नाम से मशहूर अरुण कुशवाहा ने ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि लोग ने काफी मेहनत की है।  कई लोगों की तो फिल्म शूटिंग के दौरान हड्डियां भी टूटी। इनमें डायरेक्टर खुद भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो खुद भी काफी पेन में रहे और उन्होंने अपनी सर्जरी भी टाल दी, जो कि उनके लिए काफी जरूरी थी।

दर्द में थे एक्टर

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अरुण कुशवाहा ने बताया, ‘जैसा की भूषण कुमार ने कहा कि सभी लोगों ने जी तोड़ मेहनत की है और जब शूटिंग चालू हुई तो मेरा नी रिप्लेसमेंट होने वाला था। मैंने उसे डीले कर दिया और मैं स्टिक के सहारे शूट पर आता था। मैं थोड़ा सा नर्वस था कि मैं शूट पर स्टिक के सहारे आ रहा हूं, सब कैसे मैनेज होगा। मैं सेट पर पहुंचता हूं तो देखता हूं कि अनीस सर पहले से ही व्हीलचेयर पर बैठे हुए हैं अपनी टांग तुड़वाकर। तो अनीस ने पूरा शूट व्हीलचेयर पर किया है। उन्हें देखकर काफी प्रेरणा मिली। ये कह सकते हैं कि हर दूसरे-तीसरे बंदे ने हड्डीतोड़ परफॉर्मेंस दी है।’

फिल्म के बारे में

बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ से भिड़ेगी। दोनों के बीच तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। ‘भूल भुलैया 3’ की कास्ट की बात करें तो इस बार फिल्म में दो मंजोलिका हैं। माधुरी दीक्षित और विद्या बालन दोनों ही मंजोलिका के रूप में दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव, विजय राज, तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन, संजय शर्मा, अश्विनी कलसेकर, अरुण कुशवाहा अहम रोल में है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel