Latest Posts
‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है‘मुझसे ज्यादा स्किन किसी के पास नहीं’: जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन के लिए बड़ी राहत; यहाँ जानिए क्रिकेट समाचार क्यों‘प्रतिनिधिमंडल का विवेक’: सरकार ने एलओपी-आगंतुक बैठकों के दावे पर राहुल गांधी का पलटवार किया; उनसे मिलने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम बताए | भारत समाचारसंसद का शीतकालीन सत्र शुरू: एसआईआर विवाद और प्रदूषण का सिलसिला जारी; आगे तूफानी सत्र | भारत समाचार2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.77 लाख की मौत; एक वर्ष में अब तक का अधिकतम | भारत समाचार

हैंडसम लुक्स और भरपूर टैलेंट के बावजूद, ये कपूर हीरो फिल्मी दौड़ में रह गया पीछे

Follow

Published on: 17-10-2024

बॉलीवुड में कपूर परिवारों का जलवा रहा है। फिर चाहे राज कपूर हों या फिर अनिल कपूर। दोनों परिवारों में से कई सुपरस्टार्स रहे हैं। अनिल कपूर ने भी बॉलीवुड में खूब ऐड़ियां घिसीं और अपने दम पर सफलता का खास मुकाम हासिल किया। अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने भी हीरो बनने की खूब कोशिश की और हिट फिल्में भी दीं। इसके बाद भी संजय कपूर स्टार्डम की रेस में अपने भाई अनिल कपूर से पिछड़ गए। संजय कपूर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है।

46 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में कर चुके हैं काम

17 अक्तूबर 1963 को मुंबई में जन्मे संजय कपूर ने बॉलीवुड में हीरो बनने का सपना देखा। इसके बाद संजय कपूर ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। साल 1995 में आई फिल्म ‘प्रेम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कर्तव्य, राजा, बेकाबू, औजार, जमीर, मेरे सपनों की रानी और मोहब्बत जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में संजय कपूर को काफी पसंद किया गया। इस दौरान संजय ने बतौर लीड हीरो कई फिल्में दीं। लेकिन 2000 के दशक में ही संजय कपूर की किस्मत के सितारे बदल गए और उनकी फिल्में चलना कम हो गईं। धीरे-धीरे संजय कपूर के हीरो का करिज्मा डूबता चला गया। हालांकि संजय कपूर ने अब तक 46 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। संजय कपूर अब करेक्टर्स रोल में अक्सर नजर आते रहते हैं। इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज ‘मर्डर मुबारक’ में संजय कपूर अहम किरदार में नजर आए थे।

 

बेटी भी बनना चाहती हैं हीरोइन

बता दें कि संजय कपूर भले स्टार्डम की रेस में अपने भाई अनिल कपूर से पिछड़ गए हैं। लेकिन फिर भी फिल्मी दुनिया से जुड़े रहते हैं। एक्टिंग के साथ संजय कपूर फिल्म मेकिंग में भी एक्टिव रहते हैं। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में आए शो बॉलीवुड वाइव्स में भी उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब संजय कपूर के बाद उनकी बेटी भी फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना देखती हैं। संजय कपूर की बेटी का नाम शनाया कपूर है। शनाया कपूर अपने डेब्यू से पहले ही स्टार हैं। शनाया को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel