Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

व्यापारियों की सुरक्षा हेतु प्रभावी कदम उठाये सरकार- पवन अग्रहरि

Published on: 22-10-2024

रायबरेली। जनपद रायबरेली के ऊँचाहार क्षेत्र में हुई सर्राफा व्यवसायी शोभित कौशल के अपहरण के बाद की गई निर्मम हत्या से वैश्य समाज आक्रोशित है।शहर की ख्याति प्राप्त लब्ध प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ (पंजी) के जिलाध्यक्ष पवन अग्रहरि के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा।

दिये गये माँग-पत्र में लिखा गया है पुलिस की लचर कार्यशैली एवं लापरवाही से एक नौजवान व्यापारी ने अपने प्राणों की आहूति दे दी, यदि समय रहते पुलिस चेत जाती तो आज वैश्य समाज का यह नौजवान अपने परिवार के साथ होता।

अग्रहरि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाया जाये, पीड़ित परिवार को मुख्यमन्त्री राहत कोष से एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दिलायी जाए, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय, परिजनों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने के साथ-साथ व्यापारियों की सुरक्षा हेतु प्रभावी कदम उठाये जायें।

मांग-पत्र देने वालों में मुख्य रूप से इं. विजय रस्तोगी, शिवकुमार अग्रहरि, वीरेन्द्र अग्रहरि, शिवराम कौशल, सचिन कुमार, हरिओम अग्रहरि, आकाश गुप्ता, शुभम अग्रहरि, हीरा सोनी, राजकुमार अग्रहरि, सुधीर अग्रहरि, हिमाँशु अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel