Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गाजियाबाद कोर्ट प्रकरण: वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश के वकीलों ने आज हड़ताल कर किया प्रदर्शन

Published on: 04-11-2024

-लखनऊ में भी वकीलों ने कोई कार्य नहीं किया और घूम-घूम कर सभी कार्यालय बंद करवा दिए

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में दिनांक 04/011/2024 को लखनऊ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दे दिया और हाईकोर्ट के न्यायिक कार्य ठप कर दिए।

जैसा कि पूर्व में ही वकीलों की यूनियनों द्वारा सोमवार को वकीलों द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन का ऐलान हो गया था। राजधानी लखनऊ में भी वकीलों ने कोई कार्य नहीं किया और घूम-घूम कर सभी कार्यालय बंद करवा दिए।

इसी क्रम में राजधानी की सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में तहसील कार्यालय बंद करवा कर पैदल मार्च करते हुए रजिस्टार ऑफिस बंद करवाया। सैकड़ो अधिवक्ताओं के साथ चल रहे सरोजनीनगर बार के अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि गाजियाबाद में जो अधिवक्ता समाज पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई है वह निंदनीय है।

सरकार को संज्ञान में लेकर न्याय कार्य व्यवस्था में सेवा के साथ लगे अधिवक्ताओं के सम्मान को सुरक्षित सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अब अधिवक्ता समाज को तो न्याय मिले।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel