सहायक मंत्री पद पर चयनित अभिकर्ता धर्म प्रकाश गुप्ता का सभी अभिकर्ता साथियों ने गर्म जोशी के साथ किया स्वागत

Mohd Faiz

November 5, 2024

-राष्ट्रीय बजट अभिकर्ता संघ भारत उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

चंदौली। सहायक मंत्री पद का चयनित अभिकर्ता धर्म प्रकाश गुप्ता का सभी अभिकर्ता साथियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

सहायक मंत्री पद का चयनित अभिकर्ता धर्म प्रकाश गुप्ता का चयन होने पर जनपद चंदौली के सभी अभिकर्ता द्वारा मुगलसराय डाकघर प्रांगण में सम्मान समारोह किया गया।

जिसमें श्याम कुमार मिश्रा संरक्षण द्वारा पुष्प गुच्छ देकर श्री अजय कुमार शर्मा द्वारा माल्यार्पण शशि यादव द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन रतिनाथ दुबे द्वारा किया गया, जिसमें राम प्रकाश विश्वकर्मा शाह मोहम्मद नवीन श्री इत्यादि सभी लोगों उपस्थित रहे।