Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रजनीकांत-बिग बी की फैंस को मिला बड़ा तोहफा, वेट्टैयन की ओटीटी रिलीज डेट से उठा पर्दा

Follow

Published on: 08-11-2024

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन अभिनीत वेट्टैयन टीजे ज्ञानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित है। वेट्टैयन 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब वह ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो लोग सिनेमाघरों में फिल्म को देखने से चूक गए हैं, अब वे घर बैठे फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने वेट्टैयन की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी ओटीटी प्रीमियर की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया गया है।  प्राइम वीडियो इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेट्टैयन का एक पोस्टर साझा किया।
पोस्टर में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने घोषणा की कि एक्शन-ड्रामा फिल्म 8 नवंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, वेट्टैयन के आगमन की तारीख तय हो गई है। प्राइम, वीडियो पर वेट्टैयन देखें 8 नवंबर को।
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती के अलावा मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रजनीकांत ने अथियन की भूमिका निभाई है। वह एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है, जो एक शिक्षक की हत्या की जांच करते समय मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है।
वेट्टैयन को टीजे ज्ञानवेल ने लिखा और निर्देशित किया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। गाने मनासिलायो और हंटर वंतार चार्टबस्टर बन गए हैं। लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। कैमरा एसआर कथिर ने संभाला है। आईएससी बी किरुथिका ने पटकथा लिखी है। तकनीकी दल के अन्य सदस्यों में प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में के कादिर, स्टंट संभालने वाले अनबरीव, संपादक फिलोमिन राज और कला निर्देशक शक्ति वेंकटराज एम शामिल हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel