Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अक्षरशः अनुपालन तथा समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Follow

Published on: 08-11-2024

-जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर का किया स्थल निरीक्षण, ईवीएम डिस्पैच की तैयारियों, चुनाव सामग्री वितरण, वाहन पड़ाव, ईवीएम रिसीविंग और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग की प्रक्रिया के सुव्यवसथित सम्पादन के लिए एलबीएसएम कॉलेज व कॉपरेटिव कॉलेज का स्थल निरीक्षण किया गया।मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विदित हो को एलबीएसएम कॉलेज से बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका विधानसभा का ईवीएम डिस्पैच किया जाना है वहीं कॉपरेटिव कॉलेज से जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व व जमशेदपुर पश्चिम के ईवीएम डिस्पैच किये जाएंगे। वहीं मतदान के उपरांत कॉपरेटिव कॉलेज में सभी छः विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम का रिसीविंग होगा।

स्थल निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने मतदान दल को दी जाने वाली चुनाव सामग्री, डिस्पैच सेंटर की अन्य आवश्यक तैयारी, मतदान कर्मियों के लिए वाहन स्टैंड, चुनाव सामग्री रिसीविंग सेंटर और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सभी छह विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल से सुगमतापूर्वक ईवीएम रिसिविंग की भी समीक्षा की, विधानसभावार ईवीएम रिसीविंग के लिए लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री आदि को लेकर विचार विमर्श किया।

इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने उपर्युक्त परिसरों में सभी आवश्यक केन्द्रों के गठन एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी संभावित व्यवस्थाओं की जांच और समीक्षा किया।

इस क्रम में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निरीक्षण किए गए स्थलों का आकलन किया गया। स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel